फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucky Zodiac Signs: अप्रैल में कई ग्रहों की बदलेगी चाल, इन तीन राशि वालों का शुरू होगा अच्छा समय

Wed, 02 Apr 2025 10:37 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Lucky Zodiac Signs: साल 2025 का चौथा महीना यानी अप्रैल शुरु हो चुका है, जो ग्रह-गोचर की दृष्टि से बेहद खास है। इस माह में जहां चैत्र नवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है, वहीं कई ग्रह भी अपनी चाल बदलेंगे। बता दें, अप्रैल महीने में न्याय के देवता शनि उदय होने वाले है, जिसका प्रभाव 12 राशियों पर होगा। 
विज्ञापन
1 of 4
Lucky Zodiac Signs - फोटो : adobe
Lucky Zodiac Signs: साल 2025 का चौथा महीना यानी अप्रैल शुरु हो चुका है, जो ग्रह-गोचर की दृष्टि से बेहद खास है। इस माह में जहां चैत्र नवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है, वहीं कई ग्रह भी अपनी चाल बदलेंगे। बता दें, अप्रैल महीने में न्याय के देवता शनि उदय होने वाले है, जिसका प्रभाव 12 राशियों पर होगा। इसके अलावा सूर्यदेव भी मेष राशि में एंट्री करेंगे। इसके अलावा मंगल भी कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान बुद्धि, वाणी और तर्क के कारक ग्रह बुध भी उदय होंगे। ऐसे में ग्रहों के गोचर से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ने वाला है। लेकिन इन तीन राशि वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इन जातकों को नौकरी में सम्मान, व्यापार में धन वृद्धि और निवेश की अच्छी योजनाएं मिल सकती हैं। आइए इन लकी राशियों का नाम जानते हैं....
विज्ञापन

2 of 4
सिंगल लोगों की मनचाहे व्यक्ति से नजदीकियां बढ़ेंगी। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
ग्रहों की चाल में बदलाव से मिथुन राशि वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। लंबे समय से अटके सभी काम पूरे होंगे। परिवार में किसी नए सदस्य का भी आगमन होगा। कोर्ट के मामलों से राहत मिलेगी। अविवाहित जातकों के जीवन में उनके साथी की दस्तक हो सकती है। आपके व्यक्तित्व में  बढ़ोतरी होगी। धन का बचत करने में कामयाबी मिलेगी। सिंगल लोगों की मनचाहे व्यक्ति से नजदीकियां बढ़ेंगी।
विज्ञापन

3 of 4
सेहत और संबंध को लेकर विशेष चल रही दिक्कतें अब दूर होंगी। - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
ग्रहों के शुभ प्रभाव से नौकरी में चल रही दिक्कतें दूर होंगी। नए व्यापार की योजनाएं भी बना सकते हैं। इस दौरान जीवनसाथी के साथ किसी विदेश यात्रा के भी योग है। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। लाभ मिलने की अच्छी संभावना है और आर्थिक लाभ मिलेगा। आपको शिक्षा क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते है। सेहत और संबंध को लेकर विशेष चल रही दिक्कतें अब दूर होंगी।
विज्ञापन

4 of 4
आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
ज्योतिषियों के अनुसार ग्रहों के प्रभाव से आपका भाग्य बदल सकता है। आपको सभी क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। सामाजिक कामों में आपकी अच्छी साख रहेगी। कोई नया इन्वेस्टमेंट करने की आप प्लानिंग करेंगे। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। 

Monthly Horoscope April: कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल
Ring Finger Palmistry: अनामिका उंगली देती है धन और सफलता के संकेत, जानिए आपके पास आएगा कितना पैसा
 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें