क्या है ऋषि तर्पण?
क्या है ऋषि तर्पण?
तर्पण का अर्थ श्रद्धा और सम्मान के साथ जल अर्पित करना माना जाता है। हिंदू परंपरा में देव तर्पण, ऋषि तर्पण और पितृ तर्पण का अलग-अलग महत्व बताया गया है। ऋषि तर्पण के दौरान उन ऋषि-मुनियों का स्मरण किया जाता है, जिन्होंने ज्ञान, धर्म, संस्कार और वैदिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके जरिए उनके प्रति कृतज्ञता और श्रद्धा प्रकट करने की भावना जुड़ी हुई है।