श्राद्ध और तर्पण की प्रक्रिया क्या है?
श्राद्ध और तर्पण की प्रक्रिया क्या है?
तर्पण में जल, तिल और कुशा का उपयोग कर पितरों को जल अर्पित किया जाता है। यह अनुष्ठान पवित्र नदियों जैसे गंगा, यमुना के तट या घर पर किया जा सकता है। श्राद्ध या पिंडदान में चावल, जौ और तिल से बने पिंड पितरों को समर्पित किए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गया और वाराणसी जैसे तीर्थ स्थानों पर पिंडदान करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही ब्राह्मणों को सात्विक भोजन खिलाएं और सम्भव हो तो सामर्थ्यानुसार उन्हें दक्षिणा, वस्त्र और अन्य सामग्री का दान करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।