Pitru Paksha 2024 Tulsi Ke Upay In Hindi: हर साल पितरों की आत्मा की शांति के लिए पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध, तर्पण आदि किया जाता है। पितृ पक्ष में पितरों की पूजा अर्चना का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि पितृ पक्ष में पितर धरती लोक पर आते हैं और अपने परिवार जनों को आशीर्वाद देते हैं। इस दौरान लोग अपने पितरों की संतुष्टि के लिए तर्पण और श्राद्ध कर्म के कार्य करते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से पितृ पक्ष की शुरुआत होती है और आश्विन अमावस्या पर इसके समापन होता है।
इस साल पितृ पक्ष 17 सितंबर से शुरू हो रहा है और 2 अक्तूबर को इसका समापन होगा। इस दौरान विधि विधान के साथ पितरों का श्राद्ध कर्म, पिंडदान, तर्पण, कर्मकांड आदि किया जाता है। पितृ दोष के मुक्ति पाने के लिए भी इस दौरान लोग कई तरह के उपाय करते हैं। ऐसे में आज हम आपको तुलसी के कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिनको करने से आपने घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।