फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष के दौरान इन जगहों पर जलाएं दीपक, घर में होगा सुख-समृद्धि का वास

Sun, 22 Sep 2024 07:46 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पितृ पक्ष में इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक - फोटो : Amar Ujala
Pitru Paksha 2024 Deepak Niyam: सनातन धर्म में दीपक को बड़ा महत्व दिया जाता है। रोज घर में दीपक या जोत जलाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। किसी भी धार्मिक अनुष्ठान में दीपक जरूर जलाया जाता है। वहीं पितृ पक्ष में भी इसका महत्व और बढ़ जाता है। पितृ पक्ष 17 सितंबर, मंगलवार से शुरू हो चुके हैं और इसका समापन 2 अक्तूबर को होगा। ये 15 दिन पितरों को समर्पित होते हैं। पितृ पक्ष के दौरान पितरों को प्रसन्न करने के लिए रोज दीपक जलाना भी बहुत जरूरी होता है। ऐसा करने से वे खुश होकर अपने परिजनों को आशीर्वाद देते हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। 

दरअसल, देवताओं के साथ-साथ पितरों का भी आशीर्वाद हमारे लिए बहुत जरूरी होता है। अगर आप अपने पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको पितृ पक्ष के दिनों में रोजाना इन 4 स्थानों पर दीपक जरूर जलाना चाहिए। आइए जानते हैं ये जगहें कौन सी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पितृ पक्ष के दौरान इन जगहों पर जलाएं दीपक - फोटो : freepik
पीपल के पेड़ के नीचे
पितृ पक्ष के दौरान रोजाना शाम को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जरूर जलाना चाहिए। इस दीपक में काला तिल और सरसों का तेल होना चाहिए। मान्यता है कि पीपल के पेड़ पर देवी-देवताओं के साथ पितरों का भी वास होता है। इसलिए पितृ पक्ष के दौरान यहां दीपक जलाने से पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है।
विज्ञापन

3 of 5
पितृ पक्ष के दौरान इन जगहों पर जलाएं दीपक - फोटो : freepik
घर का मुख्य द्वार
पितृ पक्ष में घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना भी बहुत शुभ माना जाता है। इस स्थान पर शाम के समय दीपक जरूर जलाएं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा चली जाती है। साथ ही पितृ प्रसन्न होकर अपने परिजनों को सदैव सुखी और संपन्न रहने का आशीर्वाद देते हैं।

4 of 5
पितृ पक्ष के दौरान इन जगहों पर जलाएं दीपक - फोटो : freepik
पितरों की तस्वीर
आपने घर में जिस स्थान पर अपने पितरों की तस्वीर लगाई है उसके सामने भी दीपक जलाना जरूरी होता है। पितृ पक्ष के दौरान इस उपाय को करने से आपके पितर कृपा बरसाते हैं और आपके घर में कभी अन्न और धन की कमी नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पितृ पक्ष के दौरान इन जगहों पर जलाएं दीपक - फोटो : freepik
घर का ईशान कोण
पितृ पक्ष के दौरान घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में गाय के घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। पूरे 15 दिनों तक इस उपाय को करने से आपके घर में सुख और सुविधाएं बढ़ने लगती हैं। साथ ही जीवन में सुकून भी बढ़ता है।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें