पौष मास का महत्व
- फोटो : prayagraj
पौष माष का महत्व
पौष मास में में सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे। जिसके चलते मांगलिक कार्यों पर कुछ समय के लिए रोक लग जाएगी। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस माह के संबंध में मान्यता है कि इस माह में यदि पूर्वजों का पिंडदान किया जाए तो उनको बैकुंठ की प्राप्ति होती है। जो व्यक्ति इस मास में भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करता है उन्हें तेज, बल, बुद्धि, विद्या, यश और धन की प्राप्ति होती हैं। इस मास में रविवार के दिन उपवास रखने से भी भक्तों को सूर्य देव का विशेष आशीर्वाद मिलता है।