हिंदू पंचांग में एकादशी तिथि को भगवान विष्णु की आराधना के लिए विशेष माना गया है। साल में 24 एकादशी आती हैं और हर महीने शुक्ल व कृष्ण पक्ष में एक-एक एकादशी पड़ती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का मार्ग प्रशस्त होता है।
भाद्रपद मास की परिवर्तिनी एकादशी को जलझूलनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। जलझूलनी एकादशी पर राशि के अनुसार कुछ उपाय करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा पाने की मान्यता है।