फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Padmini Ekadashi 2020: आज पद्मिनी एकादशी पर करें ये 10 उपाय, घर में होगा सुख-समृद्धि का आगमन

Sun, 27 Sep 2020 07:53 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
पद्मिनी एकादशी व्रत 2020 - फोटो : Rohit Jha
पद्मिनी एकादशी व्रत अधिक मास में रखा जाता है और यह व्रत 27 सितंबर को यानी आज रखा जाएगा। पुरुषोत्तम मास में पड़ने के कारण इस एकादशी को पुरुषोत्तमी एकादशी भी कहते हैं। पद्मिनी एकादशी जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी को बेहद प्रिय है। शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि जो व्यक्ति पद्मिनी एकादशी व्रत का पालन सच्चे मन से करता है उसे विष्णु लोक की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए ये दस उपाय जरूर करने चाहिए।
विज्ञापन

2 of 11
तुलसी के आगे जलाएं घी का दीपक - फोटो : सोशल मीडिया
1. पद्मिनी एकादशी पर शाम के समय तुलसी के आगे घी का दीपक जलाकर ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करते हुए आप तुलसी की 11 परिक्रमा करें। ऐसा करने आपको भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
विज्ञापन

3 of 11
lord vishnu mystery - फोटो : Social Media
2. यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो पद्मिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के आगे घी का दीपक जलाकर पूर्व दिशा की और मुख करके गीता के ग्यारहवें अध्याय का पाठ करें। 

4 of 11
ऋतुफल को जगत के पालहार को अर्पित करना चाहिए। - फोटो : Social media
3. सेहत से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए ऋतुफल को जगत के पालहार को अर्पित करना चाहिए।  
विज्ञापन

5 of 11
पद्मिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को सौंफ अर्पित करें। - फोटो : file photo
4. पद्मिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को सौंफ अर्पित करें। यह उपाय आपको व्यापार में तरक्की कराएगा। 
विज्ञापन

6 of 11
पद्मिनी एकादशी के दिन गरीब और असहाय लोगों को भोजन कराना चाहिए - फोटो : अमर उजाला।
5. पद्मिनी एकादशी के दिन गरीब और असहाय लोगों को भोजन कराना चाहिए। साथ ही उन्हें दान-दक्षिणा देना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा।
विज्ञापन

7 of 11
दूध से निर्मित खीर में तुलसी डालकर भगवान विष्णु जी को चढ़ाएं - फोटो : सोशल मीडिया
6. पद्मिनी एकादशी के दिन दूध से निर्मित खीर में तुलसी डालकर भगवान विष्णु जी को चढ़ाएं। यह उपाय आपके वैवाहिक जीवन को सुखद बना देगा।

8 of 11
भगवान विष्णु जी के समक्ष नौ मुखी दीपक के साथ एक अखंड ज्योति जलाएं - फोटो : social media
7. पद्मिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु जी के समक्ष नौ मुखी दीपक के साथ एक अखंड ज्योति जलाने से नौकरी में आ रही तमाम तरह की दिक्कतें दूर हो जाती हैं।

9 of 11
विष्णु जी का अभिषेक  केसर घुले हुए दूध से करना चाहिए - फोटो : सोशल मीडिया
8. धन की दिक्कत को दूर करने के लिए अधिक मास में पड़ने वाली पद्मिनी एकादशी के दिन विष्णु जी का केसर घुले हुए दूध से अभिषेक करना चाहिए। 

10 of 11
पद्मिनी एकादशी के दिन अपनी इच्छा पूर्ति के लिए ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा जरूर दें - फोटो : सोशल मीडिया
9. एकादशी के दिन ब्राह्मणों का दान-दक्षिणा देने से मनोकामना पूर्ण होती हैं। इसलिए पद्मिनी एकादशी के दिन अपनी इच्छा पूर्ति के लिए ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा जरूर दें। 
विज्ञापन

11 of 11
पद्मिनी एकादशी के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा अवश्य करनी चाहिए - फोटो : amar ujala
10. शास्त्रों के अनुसार पीपल के वृक्ष में विष्णु जी का वास माना गया है इसलिए पद्मिनी एकादशी के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा अवश्य करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें