फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 27 मार्च: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 27 Mar 2021 07:45 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं, ध्यान रखें। व्यापार व नौकरी में आपको लाभ हो सकता है।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग – लाल


विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
सरकारी नौकरी में ट्रांसफर होने की संभावना है। सावधान! आज किसी गलत परामर्श के कारण नुकसान हो सकता है। अगर आप मित्र या प्रेमी की तलाश कर रहे हैं तो तलाश पूरी हो सकती है।
शुभ अंक - 32
शुभ रंग - क्रीम

4 of 10
number
अंक - 3
आपके खर्चों में वृद्धि होगी। वाहन या घर खरीदने की सोच सकते हैं। कर्ज या लोन ले सकते हैं। रूके काम पूरे होंगे। रिश्तों को लेकर दुविधा में पड़ सकते हैं।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
आज का दिन आपके लिए उत्तम दिन है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। हिम्मत और लगन से काम को अंजाम देने की कोशिश में रहेंगे। हमसफर का साथ मिलेगा।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
मानसिक संतोष आपके दिन को बेहतर बनाएगा। आप व्यापार में रिस्क लेंगे जो आगे चलकर आपके लिए सही साबित हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी छात्र-छात्राओं को परीक्षा में अच्छे अंकों के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
आर्थिक मामलों में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। नौकरी में तरक्की हो सकती है। बिजनेस में दिन ज्यादा प्रयोग करने के लिए सही नहीं है।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग – गुलाबी

8 of 10
number
अंक - 7
छात्रों को अपनी पढ़ाई की चिंता रहेगी। प्रेम के कारण परिवार में अशांती फैल सकती है। आपको ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। कार्यों को समझे शीघ्रता से ख़त्म करने की न कोशिश करें।
शुभ अंक -1
शुभ रंग – लाल

9 of 10
number
अंक – 8
आर्थिक नितियां सफल होंगी। विवाह के रिश्तों के लिए आज का दिन उत्तम है। आज परिवार के साथ छोटी-छोटी यात्राएं कर सकते हैं। बच्चों से खुशखबरी मिलेगी, गहने खरीद सकते हैं।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – जामुनी
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
संपत्ति से संबन्धित मामलों में जिम्मेदारी से काम लेना आपके लिए लाभकारी रहेगा। मित्रों से हानि हो सकती है मौज–मस्ती में मन लगेगा। प्रेमी के साथ कहीं जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। 
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें