फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 26 मार्च: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 26 Mar 2021 07:57 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
जमीन-जायदाद खरीदने के लिए दिन उत्तम है। खाली समय का अनुभव करेंगे। तैयार होंगे गहने पहनेंगे, लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग – ग्रे


विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जीवनसाथी के किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं। अपने अध्यात्मिक गुरू से मिल सकते हैं। 
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - पीला

4 of 10
number
अंक - 3
अपनी सेहत का ध्यान रखें। यह आपकी चिंता का कारण हो सकता है। फंसा हुआ पैसा मिल पाएगा। पति–पत्नी का आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। मित्रों और सहयोगियों से सावधान रहें। आप हर किसी पर विश्वास कर लेते हैं। 
शुभ अंक - 4
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। समय की चाल आपके विपरीत है। करियर में सफलता को लेकर किसी से मेल-मुलाकात बढ़ाएंगे और काम बनाने पर पुरजोर कोशिश करेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। रिश्ते आपके लिए अहमियत रखेंगे।
शुभ अंक – 42
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
आपके आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। व्यापारी नए निवेश कर सकते हैं। अचानक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। प्रेम का मामला प्यार और सदभाव से सुलझ सकता है।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज आपकी मुलाकात अपने होने वाले जीवनसाथी से हो सकती है। आप एक अच्छे वक्ता है। बातों से सभी का दिल जीत लेंगे।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – पीला

8 of 10
number
अंक - 7
आज के दिन हो सकता है कि कोई पहली ही नजर में आपको कोई पसंद आ जाए। सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति या आर्थिक बढ़ोत्तरी हो सकती है।
शुभ अंक - 7
शुभ रंग – नीला

9 of 10
number
अंक – 8
अपने नजदीकी लोगों से मतभेद के कारण आपका मन परेशान हो सकता है। टेलीफोन के माध्यम से किसी विशिष्ट व्यक्ति से संपर्क होगा। लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक परेशानी का अंत होगा।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग – गुलाबी
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
घर को सजाने-संवारने के अलावा बच्चों की जिम्मेदारी पर भी ध्यान देंगे। अचानक कोई घटना हो सकती है। आपकी नीतियां आगे चलकर कारगर होंगी। जीवनसाथी की तरफ से आज आप उदास हो सकते हैं।
शुभ अंक – 19
शुभ रंग – काला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें