फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 26 फरवरी: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 26 Feb 2021 06:17 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अनुभवी व वरिष्ठ व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। आज मुश्किलें कम होंगी। विद्यार्थियों के लिये परीक्षा में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक -12
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
आज आप पार्टियों एवं समारोहों में भाग लेंगे। जोश और ऊर्जा से भरपूर रहेगें। पति पत्नि में खर्चों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। इन्फेक्शन हो सकता है। पानी उबाल कर पिएं।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
number
अंक - 3
आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। काम को पूरा करके ही दम लेंगे। व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।
शुभ अंक- 42
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक - 4
आज दिन लाभकारी नहीं है। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो टांग खीचने में लगे रहेंगे। रूके हुऐ कार्य गति पकड़ेंगे। संतोष से काम लें।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
यात्रा से सलफता नहीं मिलेगी। वाहन के खराब होने से आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। फिजूलखर्ची पर नियन्त्रण रखें। परिवार में संतान से संबन्धित किसी शुभ कार्य की स्थिति रहेगी। अपने बॉस व अधिकारियों से अनबन हो सकती है।
शुभ अंक – 6 
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
आज आपकी मेहनत से कार्य व्यापार दिखेगी जिससे आपको आगे चलकर लाभ मिलेगा। अपनी जिम्मेदारियों से भागे नहीं उन्हें निभाएं। इससे जीवन की क्वालिटी बेहतर होगी।
शुभ अंक - 4 
शुभ रंग- पीला

8 of 10
number
अंक - 7
आपके द्वारा बनाई गई योजनायें जीवन में तरक्की लायेगी। बैंक से लोन लेना है तो आज ले सकते है। जीवन में संघर्ष आयेंगे लेकिन आप अपने आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। सेहत खराब रह सकती है।
शुभ अंक- 13
शुभ रंग - लाल

9 of 10
number
अंक - 8
किसी भी कार्य को बिना सोचे समझे न शुरू करें। अचानक काम बनेंगे- बिगड़ेंगे। अनेक यात्राएं हो सकती हैं। बहुत कुछ बदलेगा।
शुभ अंक –6 
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक - 9
आज आप पुराने मित्रों, रिश्तेदारों व परिचितों से संपर्क कायम करेंगे। आज सचेत रहें। बॉस आज खुश होकर प्रमोशन दे सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशी आयेगी। विरोधी या शत्रु हावी होंगे। 
शुभ अंक – 15
 शुभ रंग – ब्राउन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें