फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन उपायों को करने से व्यापार में दिन-दूनी रात चौगुनी तरक्की होने की है मान्यता, आप भी आजमाएं

Thu, 25 Feb 2021 08:26 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
व्यापार - फोटो : pixabay
व्यापार छोटा हो या बड़ा वह व्यक्ति की जमा पूंजी और आजीविका का साधन होता है। हर व्यापर में उतार-चढ़ाव को लगी ही रहता है, लेकिन जब ये समस्याएं बढ़ने लगें तो व्यक्ति के पारिवारिक जीवन को बहुत ज्यादा प्रभावित करती हैं। आर्थिक तंगी होने से व्यक्ति के जीवन में हर कार्य चुनौती भरा होता है, क्योंकि छोटी-से छोटी आवश्यकता की पूर्ति के लिए धन की जरूरत होती है। यदि आपकी दुकान है या किसी भी चीज का व्यापार है तो कुछ उपायों को करके आप इन समस्याओं से छुटकारा तो पा ही सकते हैं इसके साथ ही आपको व्यापार में तरक्की भी प्राप्त होती है। तो चलिए जानते हैं उपाय....
विज्ञापन

2 of 4
गोमती चक्र
व्यापार में तरक्की के लिए गोमती चक्र का उपाय
यह सफेद रंग का पत्थर होता है जिसमें चक्रनुमा निशान बने होते हैं। यह पत्थर गोमती नदी में पाया जाता है इसलिए इस गोमती चक्र कहा जाता है। यदि आप व्यापार में वृद्धि करना चाहते हैं तो शुक्ल पक्ष के किसी गुरूवार को 12 गोमती चक्र लेकर उसपर हल्दी औऱ केसर से तिलक करें। इसके बाद इन्हें एक स्वच्छ कपड़े में बांधकर अपन दुकान कार्यस्थल पर रखें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी जिससे आपके व्यापार और धन में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

3 of 4
नारियल का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
मान्यता के अनुसार एकाक्षी नारियल और श्री यंत्र की पूजा से साक्षात लक्ष्मी का वास होता है। व्यापार में तरक्की पाने के लिए कार्य स्थल पर जहां आपका पूजा स्थान हैं वहां पर स्फटिक श्री यंत्र और एकाक्षी नारियल स्थापित करें। इसके बाद प्रतिदिन गुलाब की सुगंधित अगरबत्ती से पूजा करें और मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। मान्यता है कि इससे व्यापार में निश्चित सफलता प्राप्त होती है।
विज्ञापन

4 of 4
business
व्यापार में वृद्धि के लिए कच्चे सूत का उपाय
आप कच्चे सूत के प्रयोग से भी अपने व्यापार में तरक्की प्राप्त करने के लिए केसर के घोल में कच्चा सूत भिगोकर रखें जब वह पूरी तरह से रंग जाए तो उसे अपने व्यापार स्थल पर बांध दें। व्यापार में सफलता पाने के लिए यह उपाय कारगर माना जाता है। इसके साथ ही प्रतिदिन व्यापार स्थल पर जाने से पहले अपने इष्टदेव के समक्ष धूप दीप प्रज्वलित करके उनके व्यापार वृद्धि की प्रार्थना करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें