फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 20 मई 2021: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 20 May 2021 06:20 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
सेहत के प्रति ध्यान देना होगा। किसी भी कार्य में शीघ्रता खराब परिणाम दे सकती है। अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएं। रिश्तेदारों के साथ संबन्ध सुधरेंगे। 
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - क्रीम
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
आपके कामकाज से अफसर खुश रहेंगे। किसी रिश्तेदार से संबन्धित कोई अप्रिय समाचार मिल सकते हैं। व्यापार एवं कारोबार में संभलकर निर्णय लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। 
शुभ अंक - 28
शुभ रंग - डार्क ब्लू

4 of 10
number
अंक - 3
आज धन प्राप्ति की संभावना प्रबल होगी। घर–परिवार में वातावरण थोड़ा सा तनावपूर्ण रहने की उम्मीद है। आपको धैर्य व संतोष से काम करना चाहिए।
शुभ अंक – 24
शुभ रंग – मेजन्टा
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
सरकारी क्षेत्र में लंबित पड़े कार्य एक बार फिर गति पकड़ेंगे। नया निवेश अभी न करें व्यापार में हानि होने की संभावना है। अचानक कहीं भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है।  
शुभ अंक - 20
शुभ रंग - ग्रे
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
आज आप कोई नया कान्ट्रेक्ट या एग्रीमेंट कर सकते हैं। पैसों की किल्लत रहेगी। बच्चों के लिए चिंताएं कम बढ़ेंगी और उनकी तरफ से कोई अशुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। 
शुभ अंक – 12 
शुभ रंग – डार्क ग्रीन
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
धीरे-धीरे लक्ष्य की तरफ बढ़ेंगे। मदिरा से दूर रहें। शत्रु से विजय प्राप्त होगी। अचानक धन से लाभ होगा। खान पान में सावधानी बरतें। विद्यार्थी को परीक्षा में सफलता मिलेगी। 
शुभ अंक - 19
शुभ रंग - हरा

8 of 10
number
अंक - 7
आज आप ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। भ्रमण होगा। कामकाज में लापरवाही मत बरतें। परिणाम गम्भीर हो सकते हैं। पारिवारिक अशांति व्यर्थ की परेशानी बढ़ाएगी। 
शुभ अंक – 26
शुभ रंग – क्रीम

9 of 10
number
अंक – 8 
आज खान-पान में लजीज व्यंजन का स्वाद लेंगे। अगर आप व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहें हैं तो स्थिति का सही आंकलन कर लें। परिवार में तनाव भरा वातावरण बना रहेगा।
शुभ अंक - 23
शुभ रंग - सफेद
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा। लोग आपकी राय मान सकते हैं। बच्चे आपके जीवन में खुशी की चमक लाएंगे। पति-पत्नी में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। 
शुभ अंक - 33
शुभ रंग - भूरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें