फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 19 मई 2021: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 19 May 2021 07:15 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
आज आप अकारण घर से बाहर घूमने न निकलें। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। घर में जीवनसाथी के साथ हंसते-खिलखिलाते हुए समय बितेगा।  
शुभ अंक - 33
शुभ रंग - सुनहरा


विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वर्तमान परिस्थिति में जरूरतमंदों की सहायता कर सकते हैं।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग – नीला

4 of 10
number
अंक - 3
संपत्ति का बंटवारा आदि को लेकर भाइयों से तनाव हो सकता है। वहीं कार्यक्षेत्र में बॉस आपके कार्य को लेकर खुश रहेगा। आपकी सैलरी में वृद्धि हो सकती है।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4 
शारीरिक स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। व्यापार एवं व्यवसाय में किसी पर भी अधिक भरोसा न करें। प्रेमी से तकरार हो सकती है।  
शुभ अंक – 26
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
आज आपकी सेहत में सुधार होगा। घर के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। घर में कोई शुभ व मांगलिक कार्य हो सकते हैं।
शुभ अंक – 36
शुभ रंग – बैंगनी
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
व्यापार में नई कार्य योजना और नये कार्यक्रम आप करेंगे। संतान की शिक्षा व करियर पर को लेकर आप थोड़े चिंतित दिखाई देंगे। फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रखें। 
शुभ अंक - 45
शुभ रंग – लाल

8 of 10
number
अंक - 7 
आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आज के दिन मनोरंजन और सोशल मीडिया पर अधिक समय बीतेगा। जीवनसाथी की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। 
शुभ अंक – 20
शुभ रंग – लाईट ग्रीन

9 of 10
number
अंक – 8
कामकाज को लेकर मन में चिंता का भाव रह सकता है। परिवार के साथ किसी अच्छी जगह खाने पर जा सकते हैं। प्रेम-संबंध में तनाव आ सकता है। 
शुभ अंक – 19
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आपकी सेहत नाजुक रह सकती है। पुराने रोगों से परेशान रहेंगे। स्किन से संबंधित कुछ समस्या बढ़ सकती है। कामकाज को लेकर भी तनाव की स्थिति रहेगी।
शुभ अंक – 18
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें