फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष 19 दिसंबर: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 19 Dec 2020 07:44 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions 19 December 2020
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।


विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक- 1
आपको धैर्य से काम लेना होगा। अपनी बातचीत में सावधानी बरतनी होगी। कंजूस न होने के बावजूद आप आर्थिक मसलों पर गंभीरता से विचार करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंताग्रस्त रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं सुलझेंगी।  
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- वायलेट
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन मिलने की संभावना है। आसपास की यात्रा पर जा सकते हैं। गुप्त शत्रुओं में वृद्धि हो सकती है। फिर भी आपका पराक्रम बढ़ेगा। संतान से संतुष्टि प्राप्त करेंगे।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
number
अंक- 3
अपने आत्मविश्वास को कमजोर न पड़ने दें। घर परिवार के कामों पर ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें वरना पुरानी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। माता-पिता, बच्चों, रिश्तेदारों से सम्बन्ध मजबूत होंगे। अपने काम को नीतिपूर्ण ढंग से पूरा करेंगे।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक - 4
आज कोई महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं। आपको पेट से सम्बन्धित समस्या आ सकती है। सम्पत्ति में निवेश सोच समझकर करें तभी बेहतर होगा। सतर्क होकर कार्य करने की जरूरत है। मित्र वर्ग आपको अच्छा सहयोग प्रदान करेंगे। किसी त्योहार विशेष की तैयारी में लगे रहेंगे।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- वायलेट
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5
घर में कोई शादी योग्य है तो उसके रिश्ते की बात चल सकती है। परिवार के साथ शानदार समय व्यतीत होगा। आपको अध्यात्मिक जगत भी आकर्षित करेगा। रोमांस में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6
लाभ प्राप्ति के योग हैं। कार्यक्षेत्र में पहले से कहीं अधिक अधिकार सम्पन्न होंगे। भावनाओं के भाव में बहने या लापरवाही से बचना चाहिए। स्वभाव में विनम्रता का भाव रखेंगे। परिवार के साथ सम्बन्ध मधुर बनेंगे।  
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सिलवर

8 of 10
number
अंक- 7
आज किसी कार्य हेतु धन अधिक खर्च होगा। सामाजिक दायरा सीमित रखें। परिवार व मित्र आपको खुशियां प्रदान करेंगे। काफी समय से लंबित सरकारी कार्य, कानूनी मुद्दे, अनुबन्ध जैसे मामले आसानी से हल हो सकते है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- नांरगी

9 of 10
number
अंक- 8
समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान के साथ आप उसके स्कूल या कॉलेज जा सकते हैं। पारिवारिक कार्यक्रम में व्यस्त रह सकते हैं। साझेदारी और सम्बन्धों पर सोच समझकर निर्णय लें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक- 9
आज किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है। थोड़ा सा मानसिक तनाव रह सकता है। आप हर किसी से अपना काम निकलवाने में सफल होंगे। किसी अपरिचित पर विश्वास करना गलत निर्णय होगा। प्रेम और रोमांस के मामले में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- गोल्डन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें