फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष 13 जनवरी: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 13 Jan 2021 06:05 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions 13 January 2021
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।



विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक 1
अपनी सेहत का ध्यान रखें। आज आपकी सेहत थोड़ी नाजुक रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी इसका असर पड़ सकता है। हालांकि आप अपने कार्य में फोकस रहेंगे।
शुभ अंक – 19
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक 2
यदि विवाह योग्य हैं तो विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। घर की सजावट में आज ज्यादा खर्च हो सकता है। पारिवारिक दृष्टि से समय अनुकूल है। जमीन, घर आदि से सम्बन्धित आय स्रोत कम हो सकते हैं।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग - सफेद

4 of 10
number
अंक 3
सन्तान से खुशी की खबर मिल सकती है। आज आप अपने अतीत के बारे में सोचेंगे, हालांकि इससे आपको कोई फायदा तो नहीं होगा, लेकिन यादें ताजा हो जाएंगी। नए प्रेम संबंध बनेंगें।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग - हल्का नीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक 4
राजनीतिक कार्यों में प्रयासों में सफलता मिल सकती है। आज का दिन प्रगति के लिए अनुकूल हैं। आज शेयर मार्केट में धन न लगायें।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – नारंगी 
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक 5
सरकारी कार्य जो रूके हुऐ थे, वो आज सम्पन्न हो जाएंगे। आज आप ऊर्जावान रहेंगे। मन अतिरिक्त कार्यों में ज्यादा लगेगा।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक 6
माता के आशीर्वाद से कोई भी कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगा। उतावलापन से कोई भी निर्णय न लें अन्यथा हानि होगी। आज आपकी तरफ नए मित्र दोस्ती का हाथ बढ़ायेंगे। 
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – लाईट ग्रीन

8 of 10
number
अंक 7
विद्यार्थियों के लिए, प्रॉपर्टी, जमीन-जायदाद का कार्य करने वाले लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज अपने परिवार, भाई- बहन के साथ सुखद समय बितेगा।
 शुभ अंक – 14
 शुभ रंग – गुलाबी

9 of 10
number
अंक 8
आप अपनी मीठी बातों के द्वारा स्थिति को संभाल  लेंगें। पार्टनरशिप से कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। प्यार में थोड़ी निराशा हाथ लग सकती है।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – कसैला हरा
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक 9
आज विरोधियों में आपका भय बना रहेगा। आपको सफलता पाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना होगा। आपकी कला एवं संगीत में विशेष रूचि रहेगी।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें