फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 02 मार्च : मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 02 Mar 2021 07:00 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
जीवनसाथी से हर कार्य में सहयोग मिलेगा। भावनात्मक पारिवारिक संबंधों का ध्यान रखें। आज आप चर्चा में रहेंगे। सरकारी कार्यों या कोर्ट से संबंधित मामलों पर विजय प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक - 2
घर के लिए कोई उपकरण खरीद सकते हैं। अचानक खर्च हो सकता है। आपके प्रयास आपको फल देंगे। सामाजिक रूप से आप सक्रिय रहेंगे। अपने परिवार के लिए निवेश करेंगे।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- पीला


 

4 of 10
number
अंक - 3
माता की तबियत खराब हो सकती है। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों की मदद मिलेगी।
शुभ अंक-10
शुभ रंग - सिल्वर
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक - 4
आज का दिन लाभकारी सिद्ध होगा। परिवार में खर्चे को लेकर विवाद हो सकता है। खर्चा ज्यादा होगा। पति-पत्नि में आपसी मतभेद व मन-मुटाव हो सकता है। खान-पान पर विशेष ध्यान रखें अन्यथा पेट खराब हो सकता है।
शुभ अंक - 24
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
शादीशुदा जोड़े किसी नए झमेले में पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए कठिन परिश्रम का समय है। परीक्षा ध्यान से दें। खर्च की अधिकता रहेगी। भावनात्मक मुद्दे परेशान कर सकते हैं। कला एवं संगीत के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग –  नारंगी
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
आज आसानी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। विदेश के योग बन सकते हैं। व्यवसाय में विस्तार के लिये दिन शुभ है।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - क्रीम

8 of 10
number
अंक - 7
नौकरी को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। बाधाएं या मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जिस वस्तु को हासिल करना चाहते थे, वह आपको मिलेगी। अपने प्रतिद्वंद्वी से सावधान रहें। 
शुभ अंक - 54
शुभ रंग - लाल

9 of 10
number
अंक - 8
आपकी मुलाकात बहुत प्रभावशाली व्यक्तियों से हो सकती है। जीवनसाथी के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है। व्यवसाय में नई उम्मीद जगेगी। व्यापार में तरक्की हो सकती है। आप बच्चों की मनोकामना पूरी करेंगे।
शुभ अंक - 34
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
नौकरी का आवेदन देने के लिये दिन उत्तम है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। बैंक बैलेंस में बढ़ोत्तरी होगी। बच्चों का स्कूल में एडमीशन हो सकता है।
शुभ अंक - 21
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें