हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विधान है। तीज-त्योहार में इसका महत्व काफी बढ़ जाता है। लोग घर या मंदिर में भगवान के किसी ना किसी स्वरुप की पूजा जरूर करते हैं। कोई भगवान शिव में ज्यादा आस्था रखता है तो कोई भगवान कृष्ण और विष्णु में। कोई पवनपुत्र हनुमान में श्रद्धा भाव रखता है। मान्यता है कि घर पर नियमित पूजा-पाठ करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे ही घर पर भगवान की मूर्ति या उनके चित्र लगाने से भी नकारात्मक ऊर्जाएं दूर रहती हैं।