फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि पूजन से मां प्रसन्न हुईं या नहीं ऐसे करें मालूम

Thu, 26 Sep 2019 08:29 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
navratri 2019 puja samagri list
नवरात्रि के पावन दिनों में जो लोग नवरात्रि व्रत और दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं वह लोग इस दौरान घर में मिट्टी के बर्तनों में ज्वारे यानि जौ बोते है। तीन दिनों में इसमें अंकुर फुट जाते है। इन अंकुरित जौ को बहुत शुभ और फलदायक माना जाता है। इनके द्वारा ही वर्ष भर की भविष्यवाणी की जा सकती है। इसके द्वारा ही हमें यह पता चलता है कि हमारे द्वारा की गई साधना सफल हुई हैं या नहीं। आज हम आपको बताते है, हम कैसे पता लगाए की हमारी पूजा का फल हमें मिलेगा या नहीं। 
विज्ञापन

2 of 8
जौ से अंकुरित हुई जयंती - फोटो : f
अगर अंकुरित जौ में काले रंग के अंकुर उगते है, तो वह अशुभ संकेत होता है और वर्ष भर अकाल और निर्धनता बढ़ने का संकेत देता है। 

 
विज्ञापन

3 of 8
जौ
अंकुरित जौ अगर धुंए के रंग वाली उगती है तो यह परिवार के लिए शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता के अनुसार उस वर्ष परिवार में आपसी कलह बढ़ता है और प्रेम काम होता है।

4 of 8
navratri 2018
अगर किसी वर्ष जौ नहीं उगते है तो वह वर्ष काफी परेशानियों वाला होता है। उस वर्ष में जनहानि होने की संभावनाएं अधिक होती है। ऐसे वर्ष में कार्यों में रुकावट अधिक आती है और परिवार में किसी सदस्य की आकस्मिक मृत्यु भी हो सकती है। 
विज्ञापन

5 of 8
नवरात्रि में गृह प्रवेश - फोटो : navratri 2019
नीले रंग वाले जौ अंकुरित हुए है तो उस वर्ष अकाल पड़ने की संभावनाए अधिक होती है। यदि लाल रंग के जौ अंकुरित हुए है तो उस वर्ष रोग व्याधि और शत्रु भय अधिक रहता है।
विज्ञापन

6 of 8
डेमो - फोटो : डेमो
वही अगर अंकुरित जौ हरे रंग के हुए है तो वह वर्ष काफी खुशहाली देने वाला होता है। ऐसे में आप वर्ष भर धन-धान्य से परिपूर्ण रहेंगे और किसी भी तरह की आर्थिक परेशानियां आपके निकट भी नहीं आएंगी।
विज्ञापन

7 of 8
जौ
अंकुरित जौ अगर सफेद रंग के हुए है तो वह बहुत ही शुभ संकेत है। यह अत्यंत शुभकारी और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति की तरफ इशारा करता है।

 
विज्ञापन

8 of 8
navratri
अगर अंकुरित जौ आधे पिले और हरे रंग के हुए है तो इसका मतलब है वर्ष भर पहले आपके काम बनेंगे और फिर बिगड भी सकते हैं। इसका तात्पर्य है, वर्ष भर आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें