Navratri Durga Ashtami 2022 : आज यानी 9 अप्रैल,शनिवार के दिन चैत्र नवरात्रि महाअष्टमी यानी दुर्गा अष्टमी मनाई जा रही है। चैत्र नवरात्रि के चलते आदिशक्ति श्री दुर्गाजी का अष्टम रूप श्री महागौरी हैं,नवरात्रि के आठवें दिन इनकी उपासना की जाती है। इनकी उपासना से मनुष्य के सभी पाप धुल जाते हैं,उपासक सभी प्रकार से पवित्र और अक्षय पुण्यों का अधिकारी हो जाता है। उसके पूर्व संचित पाप भी नष्ट हो जाते हैं और भविष्य में पाप-संताप, दैन्य-दुःख उसके पास कभी नहीं रहते। धन-धन्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए इस दिन क्या करें और किन कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए।