नवरात्रि पूजा सामग्री लिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
शारदीय नवरात्रि कलश स्थापना पूजन सामग्री
आश्विन माह शुक्ल प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना के साथ विधिवत शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो जाएंगे। कलश स्थापना की तैयारी एक दो दिन पहले से ही होनी शुरू हो जाती है। माता के स्वागत की तैयारी और उनकी पूजा के लिए कई तरह की पूजन सामग्रियों की जरूर होती है। जिसमें मुख्य रूप से मिट्टी का बर्तन,कलश, सूखा नारियल, माता के श्रृंगार की सामग्री, चुनरी,सात तरह के अनाज,कलावा, गंगाजल, अशोक या आम के पत्ते, नारियल,फूल और माला,लाल रंग का कपड़ा,मिठाई,सिंदूर और दूर्वा।