मंत्र की संरचना और त्रिदेवी शक्ति
- फोटो : adobe
1. मंत्र की संरचना और त्रिदेवी शक्ति
यह महामंत्र भगवती दुर्गा के तीनों प्रमुख स्वरूपों- महासरस्वती, महालक्ष्मी और महाकाली की संयुक्त ऊर्जा का प्रतीक है। इसके शुरुआती तीन शब्द 'त्रिदेवियों' के मुख्य बीज-मंत्र हैं:
ऐं: महासरस्वती का बीज मंत्र- यह बुद्धि, विद्या, विवेक और ज्ञान प्रदान करता है। (संबंधित ग्रह: सूर्य)
ह्रीं: महालक्ष्मी का बीज मंत्र- यह धन, ऐश्वर्य, पद-प्रतिष्ठा और समृद्धि प्रदान करता है। (संबंधित ग्रह: चंद्रमा)
क्लीं: महाकाली का बीज मंत्र- यह शक्ति, भय-मुक्ति, शत्रु-नाश और आकर्षण बल प्रदान करता है। (संबंधित ग्रह: मंगल)