शनिवार, 28 अप्रैल 2018 को भगवान विष्णु के चौथे अवतार नृसिंह भगवान की जयंती है। इसी दिन भगवान ने अपने परम भक्त प्रह्रलाद की मान-मर्यादा के लिए नृसिंह के रूप में अवतार लिया था। भगवान विष्णु ने हिरण्यकश्यपु का वध करके अपने भक्त प्रह्रलाद के प्राणों की रक्षा की। भगवान विष्णु ने समय-समय पर कई अवतार लेकर देवलोक और पृथ्वी से असुरी ताकतो का अंत किया था। श्रीमद्भागवत गीता के अनुसार सतयुग से लेकर कलयुग तक भगवान विष्णु के 24 अवतार हैं, इन 24 अवतारों में 10 अवतार मुख्य रूप से प्रसिद्ध है। नृसिंह जयंती के अवसर पर आइए जानते हैं भगवान विष्णु के सभी 10 अवतारों के बारे में।