फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैसाख पूर्णिमा पर बन रहा है विशेष योग, यह उपाय करने पर जरूर होगा धन लाभ

Sat, 28 Apr 2018 09:17 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हिन्दू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस बार 30 अप्रैल को वैशाख माह की पूर्णिमा है। शास्त्रों में इस दिन व्रत करने से चंद्रदेव प्रसन्न होते हैं। इस बार की वैशाख पूर्णिमा बहुत ही खास होगी। पूर्णिमा 3 साल बाद सिद्धि योग में आ रही है। साथ ही पूर्णिमा पर बुद्ध जयंती भी मनाई जाएगी, इसलिए इस खास संयोग पर दान और खरीदारी करना शुभ रहेगा। इसके बाद ऐसा संयोग 2022  में बनेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
इस दिन स्वाति नक्षत्र और चंद्रमा का योग समृद्धि और वैभव दिलाएगा। स्वाति नक्षत्र में दान करना सबसे ज्यादा पुण्य का काम माना जाता है। वही सिद्धि योग के स्वामी भगवान गणेश है और गणेशजी सिद्धि प्रदान करने वाले देवता है इसलिए इसका महत्व है। वैशाख पूर्णिमा में मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करने से घर में सुख- समृद्धि का वास होता है।
विज्ञापन

3 of 4
माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय
-वैशाख पूर्णिमा पर हनुमान जी को खुश करने के लिए उनकी मूर्ति पर सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं।
- मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीया जलाएं। 
विज्ञापन

4 of 4
-वैशाख पूर्णिमा के दिन छोटी कन्याओं को भोजन कराएं और पवित्र नदियों में स्नान करने के बाद गरीबों को दान करें।
  
-पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को कमल का फूल और कमल गट्टे की माला अर्पित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें