आज भारत के कुछ राज्यों जैसे बिहार, बंगाल, राजस्थान में नागपंचमी का त्योहार मनाया जाता है। नागपंचमी और नागों से जुड़ी कई मान्यताएं हैं जिसके कारण यह त्योहार मनाया जाता है और इसमें कई अनोखी परंपराएं निभाई जाती हैं। तो आइये जानें नाग और नागपंचमी से जुड़ी ऐसी ही कुछ अनोखी परंपराओं के बारे में।
विज्ञापन
नागों के बारे में इन 10 मान्यताओं को जानकर आप हैरान रह जाएंगे
2 of 10
ऐसी मान्यता है कि नागपंचमी के दिन घर के मुख्यद्वार पर गाय के गोबर से नाग बनाकर उनकी पूजा करने से घर में सांप का भय दूर होता है। भविष्य पुराण में भी इस बात का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
नागों के बारे में इन 10 मान्यताओं को जानकर आप हैरान रह जाएंगे
3 of 10
बिहार और बंगाल के कई क्षेत्रों में नागपंचमी के मौके पर नीम के पत्ते और नींबू खाने की परंपरा है। इसके पीछे मान्यता है कि ऐसा करने से नाग के काटने का डर नहीं रहता है क्योंकि इस दिन नीम और नींबू खाने से नाग के दांत खट्टे और मुंह तीता हो जाता है।
नागों के बारे में इन 10 मान्यताओं को जानकर आप हैरान रह जाएंगे
4 of 10
नाग पंचमी के दिन एक विशेष प्रकार की लकड़ी जिसे सर्पगंधा कहते हैं उसे बाजू में बांधा जाता है। मान्यता है कि सर्पगंधा की जड़ी बांधने से सांप काटने का डर नहीं रहता है।
विज्ञापन
नागों के बारे में इन 10 मान्यताओं को जानकर आप हैरान रह जाएंगे
5 of 10
नाग देवता को प्रसन्न करने के लिए नागपंचमी के मौके पर दूध की मीठी खीर और दही से खट्टी खीर बनाई जाती है। इन दोनों तरह की खीर का नाग देवता को भोग लगाया जाता है। इस दिन दही वाली खीर खाने के पीछे मान्यता है कि इससे नाग भय दूर होता है। महिलाएं इस खीर को इसलिए खाती हैं कि उनका सुहाग सलामत रहे।
विज्ञापन
नागों के बारे में इन 10 मान्यताओं को जानकर आप हैरान रह जाएंगे
6 of 10
नागपंचमी के मौके पर नाग के बिल के पास दूध और धन का लावा रखा जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से नाग कुल प्रसन्न होता है और अहित नहीं पहुंचाता है।
विज्ञापन
नागों के बारे में इन 10 मान्यताओं को जानकर आप हैरान रह जाएंगे
7 of 10
भविष्य पुराण में बताया गया है कि अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु सांप काटने से होती है तो वह अगले जन्म में विषहीन सांप के रूप में जन्म लेता है। नागपंचमी के दिन नागों की पूजा करने से नाग काटने का भय दूर होता है दूसरा इससे कालसर्प और सर्पयोग का अशुभ प्रभाव भी दूर होता है।
नागों के बारे में इन 10 मान्यताओं को जानकर आप हैरान रह जाएंगे
8 of 10
पंचमी तिथि को कुश( एक प्रकार का घास) से नाग बनाकर दूध, घी, दही से इनकी पूजा करने से नाग राज वासुकी प्रसन्न होते हैं। माना जाता है कि इससे व्यक्ति पर नाग देवता की कृपा होती है। इससे देह त्याग के बाद नाग लोक में जाकर सुख भोगने का भी मौका मिलता है।
नागों के बारे में इन 10 मान्यताओं को जानकर आप हैरान रह जाएंगे
9 of 10
नागपंचमी के दिन तांबे का नाग बनाकर भगवान शिव अर्पित करने की भी परंपरा है। माना जाता है कि इससे नाग उनके परिवार का अहित नहीं करेंगे।
नागों के बारे में इन 10 मान्यताओं को जानकर आप हैरान रह जाएंगे
10 of 10
नागपंचमी के दिन अगर घर में सांप आ जाए तो उस दिन अच्छा शगुन माना जाता है। लोग सांप को मारने की बजाय उनकी पूजा करते हैं। मान्यता है कि यह संकेत है कि आपके घर धन वैभव आने वाला है।