फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snake Auspicious: यदि इस तरह दिखे सांप, तो समझ लीजिए आपको मिलने वाला है बड़ा धन लाभ

Fri, 15 Jul 2022 03:05 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
यदि इस तरह दिखे सांप, तो समझ लीजिए आपको मिलने वाला है बड़ा धन लाभ - फोटो : istock
Snake Auspicious: हिंदू धर्म में सांपों का संबंध भगवान शिव से माना जाता है। यही वजह के भारत के कई हिस्सों उनकी पूजा भी की जाती है। कुछ लोक मान्यताओं के अनुसार, सांप हर सुबह सूर्योदय के समय अपना फन उठाकर सूर्य देव से प्रार्थना करता है कि आज के दिन इंसानों से उसका सामना न हो और न इंसान की नजर उस पर पड़े। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों ही स्थिति में दोनों की जान को खतरा हो सकता है। लेकिन कुछ पारंपरिक मान्यताएं ऐसी भी हैं, जिनके अनुसार सांप का दिखना शुभ और अशुभ फल का संकेत देता है। वहीं कई परिस्थितियों में सांपों को दिखना ये भी बताता है कि आप पर मां लक्ष्मी मेहरबान हैं और बड़ा धन लाभ मिलने वाला है। तो आइए जानते हैं सांपों से जुड़े शगुन अपशगुन के बारे में...
विज्ञापन

2 of 10
यदि इस तरह दिखे सांप, तो समझ लीजिए आपको मिलने वाला है बड़ा धन लाभ - फोटो : istock
सांपों से जुड़ा एक शुभ शगुन यह माना जाता है कि, सांप अगर किसी मंदिर में या शिवलिंग पर लिपटा हुआ दिखे तो अच्छा होता है। यह जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होने और उन्नति का संकेत माना जाता है। यह भी मान्यता है कि इससे मनोकामना पूरी होती है।
विज्ञापन

3 of 10
यदि इस तरह दिखे सांप, तो समझ लीजिए आपको मिलने वाला है बड़ा धन लाभ - फोटो : Pixabay
यूं तो सफेद सांप दिखना दुर्लभ है। लेकिन अगर आपको दिख जाए तो यह बड़ा ही अच्छा शगुन होता है। माना जाता है कि इससे आपकी बाधाएं दूर होती है और लाभ की प्राप्ति होती है।

4 of 10
यदि इस तरह दिखे सांप, तो समझ लीजिए आपको मिलने वाला है बड़ा धन लाभ - फोटो : Pixabay
अगर आप जमीन खरीद रहे हों और उस जमीन पर सांप या सांप का जोड़ा दिखे तो ऐसी जमीन को थोड़ा पैसा ज्यादा भी लगे तो खरीद लेना चाहिए। माना जाता है कि ऐसी जमीन उन्नति दिलाने वाली होती है।
विज्ञापन

5 of 10
यदि इस तरह दिखे सांप, तो समझ लीजिए आपको मिलने वाला है बड़ा धन लाभ - फोटो : Pixabay
आर्थिक रुप से परेशान चल रहे हैं और धन प्राप्ति का कोई रास्ता नहीं नजर आ रहा है। ऐसे समय में अगर कोई सांप पेड़ पर चढ़ता नजर आए तो इसे शुभ शगुन मानना चाहिए। माना जाता है कि जल्दी ही कहीं से धन की प्राप्ति होने वाली है।
विज्ञापन

6 of 10
यदि इस तरह दिखे सांप, तो समझ लीजिए आपको मिलने वाला है बड़ा धन लाभ - फोटो : Pixabay
यदि कहीं जाते समय बाएं तरफ से सांप रास्ता काटते हुए दिखे तो यह अच्छा शगुन नहीं होता है। ऐसे में जिस कार्य के लिए जा रहे हैं उसमें सफलता मिलने की संभावना कम रहती है।
विज्ञापन

7 of 10
यदि इस तरह दिखे सांप, तो समझ लीजिए आपको मिलने वाला है बड़ा धन लाभ - फोटो : वाइल्डलाइफ एसओएस
मान्यता है कि घर में या कहीं जाते हुए मरा हुआ सांप दिखे तो यह अच्छा शगुन नहीं होता है। अशुभ प्रभाव से बचने के लिए भगवान शिव का जलाभिषेक करना चाहिए।

8 of 10
यदि इस तरह दिखे सांप, तो समझ लीजिए आपको मिलने वाला है बड़ा धन लाभ - फोटो : Pixabay
कुत्ते बिल्लियों की तरह सांप के रास्ता काटने का भी शुभ अशगुन होता है। माना जाता है कि किसी महत्वपूर्ण कार्य से जा रहे हों और रास्ते में दाएं से बाएं रास्ता काटते हुए सांप दिख जाए तो यह अच्छा शगुन होता है। माना जाता है कि इससे कार्य में सफलता मिलती है और धन संबंधी कार्य से यात्रा कर रहे हों तो आर्थिक लाभ मिलता है।

9 of 10
यदि इस तरह दिखे सांप, तो समझ लीजिए आपको मिलने वाला है बड़ा धन लाभ - फोटो : Facebook
दो मुंह वाले सांप का दिखना या घर में आना बड़ा ही शुभ शगुन माना जाता है। यह लक्ष्मी प्राप्ति का सूचक माना जाता है।
विज्ञापन

10 of 10
यदि इस तरह दिखे सांप, तो समझ लीजिए आपको मिलने वाला है बड़ा धन लाभ - फोटो : Facebook
सांप अगर प्रणय करते हुए दिखें तो उस स्थान से तुरंत चले जाना चाहिए। सांपों का प्रणय देखना अच्छा शगुन नहीं माना जाता है। माना जाता है कि इससे सांप क्रोधित होकर आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें