फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुध के राशि परिवर्तन से बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, मिल रहे हैं भाग्योदय होने के संकेत

Sat, 25 Apr 2020 12:49 AM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
mercury transit april 2020
शनिवार, 25 अप्रैल को बुध का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। बुध शनिवार, 25 अप्रैल को सुबह 2 बजकर 31 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के इस गोचर से कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनकी किस्मत बदलने वाली है। आइए, आज जानते हैं, कौनसी हैं वो राशियां जिनका भाग्योदय होने जा रहा है.....
विज्ञापन

2 of 9
mercury transit april 2020
मेष राशि
  • मेष राशि के जातकों के लिए यह राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है, विशेष करके यदि आप विद्यार्थी हैं तो शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्ति के योग बनेंगे। नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग बनेंगे। रुका हुआ धन आएगा तथा समाज में वर्चस्व बढ़ेगा। 
विज्ञापन

3 of 9
mercury transit april 2020
मिथुन राशि
  • मिथुन राशि के जातकों के लिए आय के एक से अधिक साधन बनेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना होगी। किसी नए कार्य व्यापार का भी आरंभ करना चाह रहे हों तो योजनाओं को अंतिम रूप दें।  संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी और नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।

4 of 9
mercury transit april 2020
कर्क राशि
  • कर्क राशि के लिए यह राशि परिवर्तन कार्य व्यापार में उन्नति के मार्ग प्रशस्त करेगा। आपके लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। 
विज्ञापन

5 of 9
mercury transit april 2020
सिंह राशि
  • धर्म-कर्म और समाज सेवा के प्रति आपका रुझान अधिक रखेगा। प्रतियोगिता में अच्छी सफलता एवं संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए भी संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। अपने साहस के बल पर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे।
विज्ञापन

6 of 9
mercury transit april 2020
तुला राशि 
  • तुला राशि के जातकों के लिए यह राशि परिवर्तन सौभाग्य सूचक सिद्ध होगा। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दैनिक व्यापारियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है, अतः अपने व्यापार की वृद्धि के लिए अहर्निश प्रयास करते रहें। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 9
mercury transit april 2020
धनु राशि 
  • यह राशि परिवर्तन विद्यार्थियों के लिए तो अच्छा है ही नौकरी के लिए आवेदन करने वाले प्रतियोगियों के लिए भी अति उत्तम सिद्ध होगा। शोधपरक एवं रचनात्मक कार्यों में किसी बड़ी सफलता के योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी, यदि प्रेम विवाह भी करना चाहेंगे तो बाधा दूर होगी। काफी दिनों से चली आ रही आपकी संतान के प्रति चिंता भी निर्मूल सिद्ध होगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के भी योग।

8 of 9
कुंभ राशि 
  • यह राशि परिर्वतन आपको ऊर्जावान बनाएगा, किसी भी तरह का बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा निर्णय लेना हो तो उसमें दृढ़ता से लगे रहें, सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

9 of 9
mercury transit april 2020
मीन राशि
  • यह राशि परिवर्तन आकस्मिक धन प्राप्ति के योग तो बनाएगा ही, कहीं से रुका हुआ धन आने का भी संकेत है। यदि ट्रेडिंग का व्यापार कर रहे हों तो उसमें भी सफलता की उम्मीद अधिक है। शोध परक एवं आविष्कारक कार्यों में सफल रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें