फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 अप्रैल राशिफल: शुक्रवार को इन चार राशि वालों को होगा फायदा, जानें आपके भाग्य में है क्या

Fri, 24 Apr 2020 12:38 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : दैनिक राशिफल
Today Horoscope in Hindi, April 24, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत मंगलमय रहने वाला है। आपकी एनर्जी काफी हाई रहेगी, जिसकी वजह से आप हर काम में सफलता अर्जित करेंगे। अपने काम को लेकर आपकी किसी से गरमा गरम बहस हो सकती है, इसलिए सावधानी रखकर काम करें। घर में अच्छे भोजन का आनंद लेंगे और परिवार के लोगों से स्नेह और प्रेम बढ़ेगा। खर्चे कम रहेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उनके लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज के दिन आपको थोड़ी सावधानी रखनी होगी। खर्चे काफी रहेंगे और मानसिक तनाव भी ज्यादा रहेगा लेकिन प्रेम जीवन आपके मन को हल्का रखेगा। आप फोन पर काफी बिजी रहेंगे और अपने प्रिय से लगातार बात करने में काफी समय लगाएंगे। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। नौकरी पेशा लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कुछ नए सिरे की फायदेमंद योजनाएं आपके दिमाग में आ सकती हैं।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए नए फायदे के ऑप्शन लेकर आएगा। आपके हाथ में दो-तीन योजनाएं होंगी, जिनमें से किसी खास को चुनना आपकी चॉइस पर निर्भर करेगा। इससे आपकी इनकम भी बढ़ेगी और आपका हौसला भी बढ़ेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। शादीशुदा जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों के लिये आज का दिन बढ़िया रहेगा और आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता पड़ेगी।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने काम में ज्यादा मशगूल रहेंगे और थोड़ा ध्यान पर परिवार पर भी देंगे, जिससे एक बैलेंस बना रहेगा। दांपत्य जीवन में आप किसी नीरसता का शिकार हो सकते हैं क्योंकि जीवन साथी को कोई शारीरिक समस्या परेशान कर सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को रोमांस का अवसर मिलेगा और अपने दिल की बात अपने दिलबर को कहने में संकोच नहीं करेंगे। खर्चों में कमी रहेगी। इनकम सामान्य रहेगी।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। भाग्य का बहुत मजबूत रहेगा, जिससे कामों में सफलता मिलती चली जाएगी और ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। परिवार में प्रेम की भावना बनी रहेगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका मन करेगा कि आप अपने काम को जल्द से जल्द और बेहतर तरीके से करें। इससे आपकी छवि भी मजबूत होगी और आपका बॉस भी आपसे खुश होगा। प्रेम जीवन में आज का दिन मान सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव में कमी आएगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा लेकिन मानसिक तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें क्योंकि इससे सारे काम बिगड़ सकते हैं और आपका दिन खराब भी जा सकता है। भाग्य का साथ जरूर मिलेगा। कामों में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। इनकम बढ़ेगी। कहीं से रुका हुआ पैसा आ सकता है। कर्ज चुका पाएंगे। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में समस्याएं आ सकती हैं।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा लेकिन किसी बात को लेकर आप थोड़े से गुस्से वाले होंगे क्योंकि वह मन मुताबिक काम नहीं होगा, इसलिए आपके अंदर अजीब सी बेचैनी होगी। सेहत का ध्यान रखें। संतुलित भोजन करें नहीं तो सेहत बिगड़ सकती है और खासतौर से शुद्ध हवा और पानी का ध्यान रखें क्योंकि इससे संबंधित कोई सेहत को खराब करने वाली समस्या आ सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिन अनुकूल है।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आपके दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। आपको रोमांस के खूब अवसर मिलेंगे।जीवन साथी खुश रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आज काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी मेहनत आपके पक्ष में खड़ी होगी जिससे काम के अच्छे नतीजे मिलेंगे सरकारी क्षेत्र से लाभ के योग बन सकते हैं मानसिक तनाव से दूर रहें।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने परिवार में चल रही गतिविधियों पर पूरा ध्यान देंगे और आगे की गतिविधि का प्लान बनाएंगे। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। नौकरी पेशे में अच्छे काम का अच्छा नतीजा मिलेगा। दांपत्य जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन आपका प्रिय कुछ डिमांडिंग हो सकता है, जिसके लिए आपको थोड़ी परेशानी उठानी पड़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सोचने विचारने वाला होगा। आपके मन में एक साथ कई बातें चल रही हैं, जिनमें से प्राथमिकताएं निश्चित करना आपके लिए जरूरी होगा, नहीं तो कोई भी काम नहीं हो पाएगा। परिवार पर ध्यान देंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी मेहनत सफल रहेगी लेकिन आपको इस समय कोई नई नौकरी ढूंढने की इच्छा भी उत्पन्न हो सकती है। कार्यालय में अपने साथ काम करने वालों पर थोड़ा ध्यान दें। वे आप के विरुद्ध जा सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और प्रेम जीवन में भी सुखद नतीजे मिलेंगे।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत में चले आ रहे उतार-चढ़ाव से आज थोड़ी राहत मिलेगी। परिवार में प्रेम बढ़ेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है। दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। केवल आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि बेवजह के खर्चों से परिवार का माहौल खराब ना हो।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर परिवार पर ध्यान देंगे। परिवार की जरूरतों को समझते हुए आवश्यक खर्च करेंगे। वैसे कोई खर्चा आपका बेवजह नहीं होगा। इनकम बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत भी बढ़िया रहेगी। प्रेम जीवन में किसी अपने ही निकटवर्ती व्यक्ति का हस्तक्षेप हो सकता है, जो आपको पसंद नहीं आएगा, इसलिए थोड़ा सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें