सभी अमावस्याओं में मौनी अमावस्या को सबसे श्रेष्ठ माना गया है।
- फोटो : amar ujala
मौनी अमावस्या का धार्मिक महत्व
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित होती है। इस दिन गंगा स्नान, दान और पितृ पूजा का विशेष महत्व है। सभी अमावस्याओं में मौनी अमावस्या को सबसे श्रेष्ठ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन मौन रहकर व्रत करने से व्यक्ति को मानसिक शांति, आत्मिक बल और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है। यह तिथि जप, तप और ध्यान के लिए सर्वोत्तम मानी जाती है।