mauni amavasya 2021(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : प्रयागराज
मौनी अमावस्या का महत्व
शास्त्रों में मौनी अमावस्या का अत्याधिक महत्व माना गया है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने के पश्चात दान करने से कई गुना ज्यादा पुण्यफल की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि अमावस्या को पवित्र नदी में स्नान के पश्चात पितरों को नाम का जल देने और दान करने से उनको तृप्ति प्राप्त होती है। इस दिन मौन व्रत करने का भी प्रावधान है। माना जाता है कि इस दिन मौन धारण करने से मुनि पद का प्राप्ति होती है। इस दिन व्यक्ति को अपने क्षमतानुसार अन्न, वस्त्र, धन, गौ, भूमि तथा स्वर्ण का दान करना चाहिए। यह अति उत्तम रहता है।