फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mauni Amavasya 2025: जानें मौनी अमावस्या पर मौन व्रत का समय, नियम और महत्व

Tue, 28 Jan 2025 04:52 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौनी अमावस्या के दिन मौन व्रत धारण करने का विशेष महत्व है। ऐसे में आइए जानते हैं मौनी अमावस्या के दिन मौन व्रत रखने की विधि और इसका महत्व क्या है।
विज्ञापन
1 of 5
Mauni Amavasya 2025 - फोटो : Amar Ujala
Maun Vrat Timing On Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या के दिन मौन व्रत धारण करने का विशेष महत्व है। इस दिन कई श्रद्धालु मौन रहकर अपनी भक्ति को और अधिक प्रबल बनाते हैं। यह सवाल अक्सर उठता है कि मौनी अमावस्या पर मौन व्रत कितनी देर तक रखा जाना चाहिए और इसे कैसे किया जाए। ध्यान देने योग्य बात यह है कि श्रद्धालु अपनी आस्था और सामर्थ्य के अनुसार, कुछ समय से लेकर पूरे दिन तक मौन व्रत रख सकते हैं। हालांकि, कम से कम स्नान के दौरान मौन रहना आवश्यक माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं मौनी अमावस्या के दिन मौन व्रत रखने की विधि और इसका महत्व क्या है।
 

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर जरूर लगाएं 5 डुबकी, जानें प्रत्येक डुबकी का महत्व और विधि

Mauni Amavasya 2025: पाना है पितरों का आशीर्वाद? मौनी अमावस्या के दिन स्नान के बाद करें इस चालीसा का पाठ

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या के दिन करें तिल से जुड़े ये उपाय, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

विज्ञापन

2 of 5
मौनी अमावस्या पर मौन व्रत का समय - फोटो : adobe stock
मौनी अमावस्या पर मौन व्रत का समय
मौन व्रत स्नान के समय से प्रारंभ किया जा सकता है। यदि कोई विशेष मनोकामना हो, तो पूरे दिन मौन व्रत धारण करना भी शुभ माना जाता है। पूरे दिन मौन व्रत रखने वाले सूर्योदय से सूर्यास्त तक मौन रहें और व्रत का समापन शाम को भगवान विष्णु या शिव की पूजा और आरती के साथ करें।
विज्ञापन

3 of 5
मौन व्रत रखने की विधि - फोटो : adobe stock
मौन व्रत रखने की विधि
  • स्नान के दौरान मौन रहना: स्नान करते समय मौन रहें और मन में भगवान का ध्यान करें।
  • संकल्प लें: यदि आप पूरे दिन मौन व्रत रखना चाहते हैं, तो सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और मौन रहने का संकल्प लें।
 

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ स्नान के साथ पंचकोसी परिक्रमा जरूर करें, बनेंगे दोगुने पुण्य के भागी

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर बनेगा अतिशुभ संयोग, जानें क्या करें क्या नहीं

4 of 5
मौन व्रत रखने की विधि - फोटो : Freepik.com
  • संवाद से बचें: बातचीत से बचें। यदि आवश्यक हो, तो संकेतों या लिखित रूप से अपनी बात समझाएं।
  • तामसिक भोजन से परहेज: इस दिन तामसिक भोजन और नकारात्मक विचारों से बचें।
  • ध्यान और जप: मौन व्रत के दौरान ध्यान, योग, और भगवान के मंत्रों का जाप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौन व्रत के लाभ - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी
मौन व्रत के लाभ
मौनी अमावस्या पर मौन व्रत रखने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। इसे धारण करने से बाहरी और आंतरिक शुद्धि होती है। मौन व्रत मानसिक शांति प्रदान करता है और मन को नियंत्रित करता है। इसके अलावा, यह आत्म-संयम और ध्यान केंद्रित करने की शक्ति को बढ़ाता है। भगवद गीता में भी इस बात का उल्लेख है कि जिनका मन अशांत रहता है, उन्हें मौन व्रत अवश्य करना चाहिए।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें