घर में माता की चौकी के लिए ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है।
- फोटो : Adobe Stock
माता की चौकी किस दिशा में लगानी चाहिए?
धार्मिक मान्यताओं और वास्तु के अनुसार, घर में माता की चौकी के लिए ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है। अगर किसी कारण से इस दिशा में पूजा स्थल बनाना संभव न हो तो उत्तर या पूर्व दिशा का चुनाव किया जा सकता है। चौकी ऐसी जगह रखना बेहतर माना जाता है, जहां पूजा करते समय भक्त का मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रहे। साथ ही पूजा का स्थान साफ, शांत और व्यवस्थित होना चाहिए, ताकि वहां नियमित रूप से पूजा-पाठ किया जा सके।