मार्गशीर्ष माह की मासिक शिवरात्रि कब? जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व
- फोटो : istock
शिवरात्रि का महत्व
मासिक शिवरात्रि भगवान भोलेनाथ की प्रिय तिथि है। इस दिन व्रत रखकर विधि-विधान के साथ पूजन व व्रत करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूर करते हैं। मान्यता के अनुसार, शिवरात्रि के दिन व्रत रखने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सकारात्मकता का संचार होता है। समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए शिवरात्रि के दिन शिवलिंग का रुद्राभिषेक करना बहुत शुभ फलदायी माना जाता है।