फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Masik Durga Ashtami June 2022: 8 जून को है मासिक दुर्गाष्टमी, जल्दी से नोट कर लें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Tue, 07 Jun 2022 01:16 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
8 जून को है मासिक दुर्गाष्टमी, जल्दी से नोट कर लें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट - फोटो : iStock
Masik Durga Ashtami June 2022: किसी भी माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि मां दुर्गा को समर्पित होती है। इस समय ज्येष्ठ माह चल रहा है और पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की मासिक दुर्गाष्टमी 08 जून 2022, दिन बुधवार को है। दुर्गाष्टमी के दिन व्रत रखा जाता है और मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। हिंदू धर्म में नवरात्रि के अलावा प्रत्येक माह की मासिक दुर्गाष्टमी का भी विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा भाव से जो कोई भी व्यक्ति व्रत रखता है और मां आदिशक्ति की उपासना करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। अष्टमी तिथि पर सच्चे मन से मां महागौरी की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मां महागौरी को ममता की मूरत कहा जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार मां महागौरी की पूजा करने से राहु के बुरे प्रभाव कम हो जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मासिक दुर्गाष्टमी पर मां को प्रसन्न करने के लिए पूजा की विधि और सामग्री की पूरी लिस्ट के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
8 जून को है मासिक दुर्गाष्टमी, जल्दी से नोट कर लें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट - फोटो : iStock
पूजा सामग्री की लिस्ट

लाल चुनरी
लाल वस्त्र
मौली
श्रृंगार का सामान
दीपक
घी/ तेल
धूप
नारियल
साफ चावल
कुमकुम
फूल
देवी की प्रतिमा या फोटो
पान
सुपारी
लौंग
इलायची
बताशे या मिसरी
कपूर
फल-मिठाई
कलावा
विज्ञापन

3 of 5
8 जून को है मासिक दुर्गाष्टमी, जल्दी से नोट कर लें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट - फोटो : iStock
मासिक दुर्गाष्टमी 2022 पूजा विधि 
मासिक दुर्गाष्टमी के दिन देवी दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए सबसे पहले लकड़ी की चौकी पर या मंदिर में माता की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। इसके बाद पुष्प लेकर मां का ध्यान करें। अब मां की प्रतिमा के आगे दीपक चलाएं और उन्हें फल, फूल, नैवेद्य आदि अर्पित करें और देवी मां की आरती उतारें। 

4 of 5
8 जून को है मासिक दुर्गाष्टमी, जल्दी से नोट कर लें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट - फोटो : iStock
हवन के बिना अधूरी है पूजा 
मान्यता है कि मासिक दुर्गाअष्टमी के दिन हवन के बिना पूजा का फल नहीं मिलता है। इसलिए इस दिन हवन जरूर करें, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आहुति की सामग्री हवन कुंड से बाहर इधर-उधर नहीं गिरनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
8 जून को है मासिक दुर्गाष्टमी, जल्दी से नोट कर लें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट - फोटो : iStock
मासिक दुर्गाष्टमी पूजा का महत्व
धार्मिक मान्यता है कि प्रत्येक दुर्गाष्टमी के दिन मां जगदंबे की उपासना करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं। साथ ही देवी दुर्गा अपने भक्तों की हर मुसीबत से रक्षा करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें