मासिक दुर्गा अष्टमी 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मासिक दुर्गाष्टमी व्रत पूजा विधि-
इस दिन प्रातः उठकर दैनिक क्रिया से निवृत्त होने के बाद स्नान करके शुद्ध हो जाएं।
घर की साफ-सफाई करके पूजा स्थान और घर में गंगाजल छिड़कें।
लकड़ी का एक साफ पाटा या चौकी लेकर उसपर लाल वस्त्र बिछाएं,
गंगाजल से शुद्ध करें और माँ दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर को स्थापित करें।
मां दुर्गा के समक्ष धूप दीप जलाएं और उन्हें अक्षत, सिन्दूर और लाल पुष्प अर्पित करें।
फल और मिठाई अर्पित करने के बाद माां दुुुर्गा की आरती उतारें।
इस दिन दुुर्गा चलीसा का पाठ करना चाहिए।