फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशि परिवर्तन: मंगल ने बदली अपनी चाल, ये 8 राशि वाले होंगे मालामाल

Thu, 30 Nov 2017 08:33 AM IST
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
30 नवंबर 2017 को मंगल का परिवर्तन कन्या राशि से तुला में हो रहा है जहां बृहस्पति पहले से गोचर कर रहे हैं। लाल ग्रह के नाम से जाने जाना वाला यह ग्रह अपने शत्रु राशि तुला में सुबह 5 बजकर 9 मिनट पर प्रवेश करेंगे जो 16 जनवरी 2018 तक इसमे रहेंगे। मंगल और गुरु का साथ किन राशिवालों के लिए यह परिवर्तन शुभ रहेगा और किसके लिए अशुभ आइए जानते हैं।

पढ़ें- शुक्र ग्रह ने बदला घर, 20 दिसंबर तक ये 4 राशि वाले होंगे सबसे ज्यादा प्रभावित
विज्ञापन

2 of 13
aries
मेष - मेष राशि वालों के लिये मंगल का परिवर्तन सातवें स्थान में हो रहा है। सप्तम भाव में मंगल व गुरु की युति होने से अविवाहित जातकों के लिये विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। गुरु व मंगल की युति के साथ ही केंद्र में चंद्रमा के होने से गजकेसरी व राजयोग भी निर्मित हो रहे हैं जिससे कामकाजी जीवन भी अच्छा रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

3 of 13
वृष राश‌ि
वृषभ – वृषभ राशि वालों के लिये मंगल छठे घर में प्रवेश कर रहे हैं। छठे घऱ में मंगल व गुरु के साथ होने से विपक्षियों, शत्रुओं पर तो आप हावि रह सकते हैं लेकिन हो सकता है आपकी अपनी सेहत आपका साथ न दे।

4 of 13
मिथुन – आपकी राशि से मंगल पंचम भाव में आ रहे हैं। विद्यार्थियों के लिये शानदार समय रहने के आसार हैं। जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा ले रहे हैं या कहीं साक्षात्कार देने जा रहे हैं तो तैयारी के साथ जायें परिणाम सकारात्मक मिल सकते हैं। उच्च शिक्षा पाने के इच्छुक जातकों के लिये भी समय बढ़िया है प्रयास सफल हो सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 13
कर्क – कर्क राशि से मंगल का परिवर्तन सुख भाव में हो रहा है। चतुर्थ स्थान में मंगल व गुरु का एक साथ होना व केंद्र में चंद्रमा का विचरण करना गजकेसरी व राजयोग का निर्माण कर रहा है जो कि बहुत ही कल्याणकारी योग हैं।  भूमि संबंधी लेन-देन में आपको लाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन

6 of 13
सिंह –आपकी राशि से मंगल तृतीय स्थान में गोचर करेंगें। पराक्रम भाव में मंगल व गुरु की युति आपके पराक्रम को बढ़ाने का काम कर सकती है। इस समय शत्रुओं पर भी आपको विजय प्राप्ति हो सकती है। व्यावसायिक, राजनैतिक प्रतिद्वंदियों पर भी आप हावी रह सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
कन्या –आपकी राशि से ही मंगल परिवर्तन कर रहे हैं। दूसरे स्थान में मंगल व गुरु के साथ-साथ होने से आपके लिये धनवृद्धि के योग बन रहे हैं। इस समय आपको पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने के आसार हैं। 

8 of 13
तुला राश‌ि
तुला –मंगल का परिवर्तन आपकी ही राशि में हो रहा है। यह समय आपके मान सम्मान में वृद्धि करने वाला रह सकता है। मंगल व गुरु की युति होने व गुरु व मंगल से केंद्र में चंद्रमा के आमने सामने होने से गुरु चंद्रमा जहां गजकेसरीय योग बना रहे हैं वहीं मंगल व चंद्रमा राजयोग निर्मित कर रहे हैं। 

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
वृश्चिक –आपकी राशि से मंगल व्यय भाव में आ रहे हैं। 12वें भाव में मंगल व गुरु आपके लिये दूरस्थ क्षेत्र की यात्रा के योग बना रहे हैं। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। पराक्रम के स्तर भी आपके लिये यह समय लाभकारी रहने के आसार हैं। 

10 of 13
धनु राश‌ि
धनु –आपकी राशि से मंगल लाभ स्थान में प्रवेश कर रहे हैं। 11वें भाव में मंगल व गुरु की युति आपके लिये अचानक लाभ प्राप्ति का योग बना रही है। इस दौरान यात्राओं से भी आपको लाभ मिलने के आसार हैं। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलने के आसार हैं विशेषकर बड़े भाई का साथ आपको मिल सकता है।

11 of 13
मकर राश‌ि
मकर –आपकी राशि से मंगल दसवें स्थान यानि कर्मभाव में आ रहे हैं। कर्मस्थान में मंगल व गुरु का एक साथ होना आपके लिये कार्योन्नति के संकेत कर रहा है। धन लाभ के आसार भी बन रहे हैं। स्वास्थ्य में भी आपको लाभ मिलेगा। नई यात्राओं के योग भी आपके लिये बन रहे हैं। 

12 of 13
कुंभ राश‌ि
कुंभ –आपकी राशि से मंगल भाग्य स्थान में आ रहे हैं। नवम भाव में मंगल व गुरु की युति आपके लिये भाग्योदय के संकेत कर रही है। इस समय आपको अतीत में किये गये कार्यों में सफलता दिला सकती है। अतीत में ही यदि किसी परियोजना में निवेश किया है तो इस समय धन लाभ की पूरी संभावनाएं आपके लिये बन रही हैं।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राश‌ि
मीन – मीन राशि के जातकों के लिये यह समय थोड़ा संभल कर रहने का है। दरअसल आपकी राशि से मंगल आठवें भाव में आ रहे हैं। हालांकि अष्टम मंगल को मंगलकारी माना जाता है लेकिन राशि स्वामी गुरु के साथ होने से यह समय आपके लिये सतर्क रहने का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें