फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marigold Flower: पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में शुभ माना जाता है गेंदे का फूल, जानिए इसका महत्व

Wed, 23 Nov 2022 02:10 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में शुभ माना जाता है गेंदे का फूल - फोटो : iStock
Marigold Flower Importance: फूलों को बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। यही वजह है कि पूजा पाठ से लेकर सभी धार्मिक अनुष्ठानों में फूल का इस्तेमाल किया जाता है। सुंदरता और सुगंध से भरपूर फूलों का पूजा पाठ में इस्तेमाल से आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है। कहा जाता है कि जिस घर में फूल होते हैं, वहां नकारात्मक ऊर्जा कभी नहीं भटक पाती है। इन्हीं फूलों में एक है गेंदे का फूल। अक्सर आपने देखा होगा कि पूजा या तीज-त्योहारों पर सबसे अधिक गेंदे के फूल का उपयोग किया जाता है। पीला और केसरिया रंग लिए बेहद खूबसूरत दिखने वाला ये फूल हर देवी-देवता को प्रिय है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि पूजा पाठ में गेंदे के फूल इतने महत्वपूर्ण क्यों माने जाते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में शुभ माना जाता है गेंदे का फूल - फोटो : Istock
गेंदे के फूल का महत्व 
शास्त्रों में गेंदे का फूल बेहद पवित्र फूल माना जाता है। गेंदे के फूल का सम्बन्ध बृहस्पति देव से भी होता है। कहा जाता है कि गेंदे के फूल के प्रयोग से ज्ञान और विद्या की प्राप्ति होती है। यही वजह है कि पूजा पाठ में सबसे अधिक गेंदे के फूल ही चढ़ाए जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में शुभ माना जाता है गेंदे का फूल - फोटो : Facebook
बहुत ही ज्यादा शुभ है इसका रंग 
गेंदे के फूल का रंग पीला और केसरिया रंग का होता है और केसरिया रंग हिंदू धर्म से जुड़ा है। केसरिया रंग त्याग और मोह-माया को भी दर्शाता है। वहीं इसका एक बीज अपने में अनेक पत्तियों को जोड़े रखता है। जो एकता का प्रतीक भी माना जाता है। 

 

4 of 5
पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में शुभ माना जाता है गेंदे का फूल - फोटो : iStock
ऐसे करें पूजा में प्रयोग
मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु को पीला रंग अत्यंत प्रिय होता है। कहा जाता है कि नियमित पूजा में भगवान विष्णु को गेंदा फूल या इसकी माला अर्पित करने से संतान संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में शुभ माना जाता है गेंदे का फूल - फोटो : iStock
इसकेअलावा गणेश जी को भी गेंदा फूल प्रिय है। गणेश जी को गेंदा फूल चढ़ाने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। हालांकि इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि भगवान को हमेशा ताजे गेंदा फूल ही पूजा में चढ़ाएं। नीचे गिरे हुए गेंदा फूल को पूजा में नहीं चढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें