Saphala Ekadashi 2022 Muhurat: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह में दो एकादशी तिथि आती हैं। इस प्रकार से एक वर्ष में 24 एकादशी तिथि होती हैं और सभी एकादशियों का अलग-अलग महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भी व्यक्ति प्रत्येक एकादशी का व्रत नियम और श्रद्धा के साथ करता है, उसे इस संसार में सुखों की प्राप्ति होती है। एकादशी के समान पापनाशक अन्य कोई व्रत नहीं है। हिंदी कैलेंडर के अनुसार इस समय मार्गशीर्ष यानी अगहन माह चल रहा है। इसके बाद पौष माह आता है और इस माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को सफला एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस बार सफला एकादशी 19 दिसंबर को पड़ रही है। ये साल 2022 की आखिरी एकादशी होगी। तो चलिए जानते हैं सफला एकादशी की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में...