फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्गशीर्ष माह है कृष्ण जी का स्वरूप, सुख-समृद्धि के लिए इस माह अवश्य करें ये पांच काम

Wed, 02 Dec 2020 07:30 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
भगवान कृष्ण - फोटो : Social media
हिंदी कैलेंडर के अनुसार इस वर्ष का 9वां माह मार्गशीर्ष 01 दिसंबर से आरंभ हो गया है। इस माह की पूर्णिमा तिथि पर मृगशिरा नक्षत्र होता है इसलिए इस माह को मार्गशीर्ष कहा जाता है। इस माह के बारे में भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है कि मार्गशीर्ष मास उनका ही स्वरूप है। मान्यता है कि मार्गशीर्ष मास में नदी स्नान करने मात्र से ही मनुष्य के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। इस माह के बारे में उल्लेख मिलता है कि एक बार  भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों से कहा था कि मार्गशीर्ष मास में यमुना में स्नान करने से व्यक्ति उनको प्राप्त कर सकता है। कहा जाता है कि तभी से मार्गशीर्ष मास में नदी स्नान की परंपरा का आरंभ हुआ। जानते हैं माना जाता है कि इस माह में भगवान कृष्ण के पूजन और गायत्री मंत्र का जाप करना अत्यंत शुभ माना जाता है। जानते हैं कौन से पांच कार्य इस माह में अवश्य करने चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 6
भगवान कृष्ण - फोटो : Social media
मार्गशीष माह में प्रतिदिन नियमित रुप से सुबह को स्नान करने के पश्चात विष्णु सहस्रनाम, गजेन्द्रमोक्ष तथा भगवत गीता का पाठ करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इससे मनुष्य की हर मनोकामना की पूर्ति हो सकती है साथ ही सारे पापकर्मों का नाश होता है। 
विज्ञापन

3 of 6
भगवान कृष्ण - फोटो : Social media
मार्गशीर्ष मास में के बारे में स्वयं कृष्ण जी ने यमुना में स्नान का महत्व बताया है इसलिए अगर संभव हो तो इस माह में एक बार यमुना में स्नान करें तथा श्रीकृष्ण की पूजा करें। यह अत्यंत शुभफलदायी माना जाता है। 

4 of 6
भगवान श्रीकृष्ण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
भगवान श्री कृष्ण विष्णु जी का ही स्वरुप हैं इसलिए इस मास में भगवान विष्णु की पूजा भी करनी चाहिए एवं जल के साथ या भोग में उनको तुलसी पत्र अर्पित करनी चाहिए साथ ही स्वयं भी ग्रहण करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
lord krishna - फोटो : pixabay
शंख भगवान विष्णु के अत्यंत प्रिय हैं इसलिए मार्गशीर्ष मास में शंख की पूजा करें और  उसमें गंगाजल भरकर भगवान श्रीकृष्ण के चारों ओर घुमाएं। पूजा संपन्न हो जाने के बाद उस जल से अपने पूरे घर में छिड़काव करें। इससे सकारात्मकता का संचार होता है जिससे परिवार में सुख और शांति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
lord krishna
मार्गशीष के माह में भगवान श्री कृष्ण की पूजा के साथ इन मंत्रो का जाप करना चाहिए साथ ही अपने गुरु को प्रणाम करें। इससे आपके कार्य में आने वाली सारी अड़चने दूर होती है एवं कार्य में सफलता प्राप्त होती है। 
ओम दामोदराय नमः
ओम नमो भगवते वासुदेवाय 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें