फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya Niti: चाणक्य की इन बातों को ध्यान में रखकर पति-पत्नी के रिश्ते को बना सकते हैं और भी मजबूत

Tue, 01 Dec 2020 10:59 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
चाणक्य राजनीति और कूटनीति में निपुण थे। चाणक्य ने अपने अनुभव और अध्ययन के आधार पर कई शास्त्रों की रचना की, जिनमें से नीतिशास्त्र भी है। उनकी नीतियां आज के जीवन में भी व्यक्ति को एक सफल जीवन के लिए प्रेरित करती हैं। चाणक्य ने नीतिशास्त्र में मनुष्यों के रिश्तों को लेकर भी कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। जिनका सार सही से समझकर व्यक्ति अपने जीवन के सुखमय बना सकता है। चाणक्य के अनुसार सुखद वैवाहिक जीवन किसी तोहफे से कम नहीं है। एक सफल सुखी वैवाहिक जीवन वाला व्यक्ति हर मानसिक चिंता से दूर रहता है। जानते हैं सुखी वैवाहिक जीवन के लिए किन बातों को ध्यान में रखना है आवश्यक...
विज्ञापन

2 of 5
Chanakya niti - फोटो : social media
विश्वास
चाणक्य के अनुसार किसी भी रिश्ते में विश्वास होना सबसे आवश्यक होता है। हर रिश्ते की मजबूत नींव विश्वास पर टिकी होती है। इसलिए किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए विश्वास बनाएं रखें। पति-पत्नी का रिश्ता भी विश्वास की डोर से बंधा होता है। इस रिश्ते में एक दूसरे पर पूर्णतया विश्वास रखना और भी ज्यादा आवश्यक होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
बेहतर संवाद
संबंध चाहे जैसे भी हो व्यापारिक या फिर निजी, दोनों में ही संवाद बहुत आवश्यक होता है। संवाद स्पष्ट न होने पर या फिर बिलकुल भी संवाद न होने से कई तरह की गलतफहमियां जन्म ले लेती हैं। जिसके फलस्वरुप रिशते में खटास आ सकती है। पति-पत्नी के रिश्ते में भी स्पष्ट और मजबूत संवाद होना आवश्यक होता है। 

 

4 of 5
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
समर्पण की भावना 
चाणक्य के अनुसार सुखद दांपत्य जीवन के लिए समर्पण की भावना बहुत महत्वपूर्ण होती है। पति-पत्नी का रिश्ता जितना मजबूत होता है उतना ही नाजुक भी होता है। यह रिश्ता दो लोगों को जीवनभर एकसाथ जोड़कर रखता है। इसलिए इस रिश्ते में एक-दूसरे के प्रति समर्पण का भाव होना आवश्यक होता है। जब एक दूसरे के प्रति समर्पण की भावना कम होने लगती है तो इस रिश्ते मे दरार पड़ना आरंभ हो जाती है। इस स्थिति से बचने के लिए समर्पण की भावना बनाए रखना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चाणक्य नीति - फोटो : social media
आदर और सम्मान की भावना
किसी भी रिश्ते की मजबूती के लिए आदर और सम्मान की भावना का एक अलग स्थान होता है। सफल और मजबूत दांपत्य जीवन के लिए सम्मान की भावना होना बेहद जरुरी है। समर्पण, विश्वास और सम्मान से ही प्रेम पनपता है। प्रेम की शक्ति ही मनुष्य को बांधे रखती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें