रवि प्रदोष व्रत
- फोटो : freepik.com
क्यों खास हैं ये संयोग?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब प्रदोष व्रत के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि पुष्य योग जैसे शुभ संयोग जुड़ते हैं, तो इस दिन की गई भगवान शिव की साधना का फल कई गुना बढ़ जाता है। इसे विशेष रूप से उन उपायों और व्रतों के लिए अनुकूल माना जाता है जो लंबी बीमारी से मुक्ति पाने, आर्थिक उन्नति और जीवन में सफलता के लिए किए जाते हैं। ऐसे समय में की गई पूजा और व्रत का प्रभाव अत्यंत शक्तिशाली होता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।