March 2022 Festival List : मार्च महीने की शुरुआत हो गई है और नए माह के शुरू होते ही कई व्रत और त्योहार भी आने लगते हैं। हर महीने की तरह मार्च में भी कई पर्व पड़ने वाले हैं। हिंदू धर्म में प्रत्येक माह में अलग-अलग देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। इसी तरह से फाल्गुन में प्रहलाद और नृसिंह भगवान की पूजा के साथ ही शिवजी और कामदेकी की भी पूजा की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार मार्च 2022 में महाशिवरात्रि व्रत के बाद होली, रंग पंचमी, शीतलाष्टमी, पापमोचनी एकादशी सहित करीब डेढ़ दर्जन पर्व, व्रत और त्योहार आएंगे। वैसे तो हर दिन के पंचांग का विशेष महत्व होता है। लेकिन मार्च महीने पड़ने वाले इन त्योहारों का अलग की महत्व है। अभी हाल में महाशिवरात्रि का पर्व खत्म हुआ है। उसके बाद अभी कई सारे पर्व पड़ने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं मार्च में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहारों की लिस्ट....