फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangla Gauri Vrat 2022: सावन माह में ऐसे रखें मंगला गौरी व्रत, जानिए महत्व और पूजन विधि

Wed, 29 Jun 2022 12:53 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सावन माह में ऐसे रखें मंगला गौरी व्रत - फोटो : pinterest
Mangla Gauri Vrat 2022: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को बेहद प्रिय है। इस माह शिव जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। सावन के पावन माह में भगवान शिव के साथ-साथ मां गौरा पार्वती की भी आराधना की जाती है। एक तरफ जहां सावन का प्रत्येक सोमवार महादेव को समर्पित है, वहीं इस माह में पड़ने वाले मंगलवार के दिन मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। मां मंगला गौरी आदि शक्ति माता पार्वती का ही मंगल रूप हैं। इन्हें मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी के नाम से भी जाना जाता है। मुख्य रूप से मंगला गौरी व्रत अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए व्रत रखा जाता है। इसलिए विवाहित महिलाएं सावन में इस व्रत को विधि-विधान के साथ रखती हैं और मां मंगला गौरी की पूजा करती हैं। आइए जानते हैं इस व्रत की तिथि और महत्व के बारे में.... 
विज्ञापन

2 of 6
सावन माह में ऐसे रखें मंगला गौरी व्रत - फोटो : iStock
मंगला गौरी व्रत की तिथि 
इस बार सावन माह का आरंभ 14 जुलाई से हो रहा है, जो कि 12 अगस्त तक रहेगा। वहीं इस सावन में चार मंगलवार पड़ रहे हैं। 

प्रथम मंगला गौरी व्रत - 19 जुलाई 2022, दिन मंगलवार
दूसरा मंगला गौरी व्रत - 26 जुलाई 2022, दिन मंगलवार
तीसरा मंगला गौरी व्रत - 2 अगस्त 2022, दिन मंगलवार
चतुर्थी मंगला गौरी व्रत - 9 अगस्त 2022, दिन मंगलवार
विज्ञापन

3 of 6
सावन माह में ऐसे रखें मंगला गौरी व्रत - फोटो : iStock
मंगला गौरी व्रत विधि
मंगला गौरी व्रत के दिन व्रती को सूर्योदय से पहले जाग कर स्नानादि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। अब एक साफ लकड़ी की चौकी पर लाल रंग का वस्त्र बिछाएं और उसपर मां गौरी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें और मां के समक्ष व्रत का संकल्प करें व आटे से बना हुआ दीपक प्रज्वलित करें।

4 of 6
सावन माह में ऐसे रखें मंगला गौरी व्रत - फोटो : pixabay
इसके बाद धूप, नैवेद्य फल-फूल आदि से मां गौरी की पूजा करें। मंगला गौरी व्रत में इस बात का ध्यान रखें कि आप पूजा में जो भी सामाग्री जैसै सुहाग का सामान, फल, फूल, माला, मिठाई आदि जितनी भी चीजें अर्पित कर रही हैं, उनकी संख्या 16 होनी चाहिए। इसके बाद मां गौरी की आरती करें और उनसे प्रार्थना करें। 
विज्ञापन

5 of 6
सावन माह में ऐसे रखें मंगला गौरी व्रत - फोटो : istock
मंगला गौरी व्रत का महत्व
धार्मिक मान्यता है कि मंगला गौरी व्रत में विधि पूर्वक मां गौरी की पूजा करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है और दांपत्य जीवन में अथाह प्रेम बना रहता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सावन माह में ऐसे रखें मंगला गौरी व्रत - फोटो : iStock
इसके अलावा संतान प्राप्ति की कामना रखने वाली स्त्रियों के लिए भी ये व्रत बहुत शुभफलदायी रहता है। यदि किसी के दांपत्य जीवन में समस्याएं बनी हुई हैं तो उन्हें मंगला गौरी व्रत करना चाहिए। इससे दांपत्य जीवन का कलह-कष्ट व अन्य सभी समस्याएं दूर होती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें