Mangalwar Vrat Puja Vidhi: सप्ताह के सभी दिन अपने विशेष महत्व के लिए जाते हैं। इन्हीं में से एक मंगलवार है, जो हनुमान भक्तों के लिए बेहद खास होता है। मान्यता है कि इस दिन प्रभु की पूजा-अर्चना करने से साधक को मानसिक शांति की प्राप्ति होती है, इसके अलावा उसका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। कहते हैं कि मंगलवार के दिन यदि सच्चे भाव से व्रत किया जाए, तो कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती हैं। मंगल के प्रभाव से व्यक्ति ऊर्जावान और साहसी बनता है। हालांकि व्रत के शुभ प्रभाव से बजरंगबली की कृपा भी प्राप्त होती हैं। लेकिन इस दौरान पूजा हमेशा संपूर्ण विधि से करें। इससे संकटों से मुक्ति प्राप्त होने का आशीर्वाद मिलता है। आइए इस दिन की संपूर्ण पूजा विधि को जानते हैं।