फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangalwar Ke Upay: नहीं दूर हो रही हैं परेशानियां, मंगलवार के दिन कर लें यह उपाय, बजरंगबली की बरसेगी कृपा

Tue, 08 Apr 2025 02:56 PM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mangalwar Tips: अगर आपके भी जीवन में रुकावटें बार-बार आ रही हैं, काम बनते-बनते बिगड़ रहे हैं तो मंगलवार को ये सरल उपाय जरूर करें और देखें कैसे हर मुश्किल आसान होने लगती है।
विज्ञापन
1 of 7
मंगलवार के दिन करें यह उपाय - फोटो : freepik.com
मंगलवार का दिन संकट मोचन हनुमान जी का होता है। मंगलवार सिर्फ एक और दिन नहीं, बल्कि वो खास मौका है, जब भगवान हनुमान जी की कृपा पाने का दरवाजा खुला होता है। ये दिन समर्पित है शक्ति, भक्ति और साहस के देवता हनुमान जी को। हनुमान जी संकट हरता हैं। जब भी व्यक्ति के जीवन में परेशानियां घर कर लेती हैं और उसे समाधान का कोई मार्ग नजर नहीं आता है तो ऐसे में समय में वह हनुमान जी की उपासना करता है। अगर आपके भी जीवन में रुकावटें बार-बार आ रही हैं, काम बनते-बनते बिगड़ रहे हैं तो मंगलवार को ये सरल उपाय जरूर करें और देखें कैसे हर मुश्किल आसान होने लगती है। आज के इस लेख में हम आपको मंगलवार के कुछ चमत्कारी उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे करने से आपकी मुश्किलें धीरे-धीरे खत्म हो सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 7
मंगलवार के दिन कर लें यह उपाय - फोटो : freepik
 1. हनुमान चालीसा का पाठ
मंगलवार की सुबह शुरू करें शुद्ध भाव और भक्ति के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करें। स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और हनुमान जी के सामने दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। आपको बता दें कि यह पाठ न सिर्फ आत्मविश्वास बढ़ाता है, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा से भी सुरक्षा देता है।
विज्ञापन

3 of 7
मंगलवार के दिन कर लें यह उपाय - फोटो : freepik.com
2. सिंदूर और चमेली का तेल करें अर्पित
 हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अत्यंत प्रिय है। मंगलवार को यह अर्पित करने से अद्भुत फल मिलते हैं। यह उपाय शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक सुरक्षा का प्रतीक है और जीवन से हर तरह के डर को खत्म करता है। इसलिए आप भी इस उपाय को कर अपनी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

4 of 7
मंगलवार के दिन कर लें यह उपाय - फोटो : freepik.com
 3. बजरंग बाण का पाठ करें
अगर आपके जीवन में एक के बाद एक बाधाएं आ रही हों, तब हनुमान जी के बजरंग बाण का पाठ करें। यह काफी प्रभावशाली होता है। यह पाठ किसी रक्षा कवच से कम नहीं है, जो अदृश्य परेशानियों को समाप्त करता है और जीवन की राह को सरल बनाता है।
विज्ञापन

5 of 7
मंगलवार के दिन कर लें यह उपाय - फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstar
4. गाय को खिलाएं गुड़ और चने
मंगलवार के दिन आप किसी गाय को गुड़ और भुने हुए चने खिलाना एक काफी पुण्यदायी कार्य है। यह न केवल पितृ दोष को शांत करता है, बल्कि आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि लाता है। इसलिए आप भी हनुमान दी का आशीर्वाद पाने के लिए गाय को गुड़ और चने खिला सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
मंगलवार के दिन कर लें यह उपाय - फोटो : adobe stock
5. मंगलवार का व्रत
यदि संभव हो तो मंगलवार का व्रत जरूर रखें। हालांकि, कई बार ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए यह संभव नहीं होता है। फिर भी अगर आप सक्षम हैं तो इस व्रत को जरूर कर सकते हैं। इस दिन फलाहार भी कर सकते हैं। इसे करने के लाभ यह है कि यह व्रत न सिर्फ आपको आत्मिक बल देता है, बल्कि मानसिक स्थिरता और फोकस में भी मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घर में कहाँ रखें पंचमुखी हनुमान? - फोटो : adobe stock
 6. लाल वस्त्र पहने
लाल रंग मंगल ग्रह और हनुमान जी दोनों का प्रतीक है। इस दिन लाल रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। यह रंग ऊर्जा, आत्मविश्वास और आंतरिक साहस को उजागर करता है। अंत में बोले यह चौपाई जरूर बोलिए, "संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरे हनुमत बलबीरा"

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें