फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangalwar Ke Upay: मंगलवार के दिन गलती से भी न करें ये काम, अन्यथा रुष्ट हो जाएंगे बजरंगबली

Tue, 29 Nov 2022 07:10 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मंगलवार के दिन गलती से भी न करें ये काम
Mangalwar ke Upay: सप्ताह का हर दिन किसी न किसी इष्ट को समर्पित होता है। मंगलवार का दिन भी हनुमान जी को समर्पित है। हनुमान जी रुद्रवतार माने जाते हैं। वह स्वयं भी राम भक्त है ऐसे में जो भी भक्त हनुमान जी के साथ श्री राम का स्मरण करता है उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो शनिदेव भी हनुमान जी से भय खाते हैं इसीलिए, मंगलवार का व्रत करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का अशुभ प्रकोप कम हो जाता है। इतना सब होने के बाद भी मंगलवार के दिन कुछ ऐसे कार्य हैं जिसे करने से बचना चाहिए। यदि गलती से भी आपने वो काम की तो हनुमान जी आपसे नाराज हो सकते हैं। और आपको काफी कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कौन से हैं वो काम जो मंगलवार को भूलकर भी नहीं करने चाहिए। 
पढ़ें- राशिफल 2023 ।  अंकज्योतिष राशिफल 2023
विज्ञापन

2 of 6
मंगलवार के दिन गलती से भी न करें ये काम - फोटो : सोशल मीडिया
  • मंगलवार के दिन नया वाहन नहीं खरीदना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार के दिन लोए का सामान खरीदने से घर-परिवार में क्लेश बना रहता है। 
विज्ञापन

3 of 6
मंगलवार के दिन गलती से भी न करें ये काम - फोटो : Istock
  • मंगलवार के दिन घर में लोहा, स्टील के बर्तन और धारवाली चीजें जैसे नेल कटर, चाकू और कैंची आदि नहीं खरीदनी चाहिए। 

4 of 6
मंगलवार के दिन गलती से भी न करें ये काम
  • मंगलवार के दिन बाल या नाखून काटना, शेविंग करना अशुभ होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन इन कामों को करने से धन और बुद्धि दोनों की हानि होती है। 
विज्ञापन

5 of 6
मंगलवार के दिन गलती से भी न करें ये काम - फोटो : istock
  • मंगलवार के दिन न तो किसी भी काम में निवेश करना चाहिए और न ही किसी को उधर देना चाहिए। ऐसा करने से उधार दिए हुए पैसे का वापस मिलना मुश्किल होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मंगलवार के दिन गलती से भी न करें ये काम - फोटो : iStock
  • मंगलवार के दिन गलती से भी काले रंग के कपड़े न पहनें। इस दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए केसरिया या नारंगी रंग पहना जा सकता है। 
Paush Month 2022: कब से शुरू है पौष मास? जानें इस माह का महत्व और क्यों जरूरी है सूर्य पूजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें