फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangalvar Ke Upay: मंगलवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना हो सकता है नुकसान

Tue, 05 Jul 2022 05:01 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मंगलवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम - फोटो : iStock
Mangalvar Ke Din Kya karen Kya Nhi : हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन भगवान हनुमान और मंगल ग्रह का दिन माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह से संबंध होने के कारण मंगलवार के दिन को उग्र दिन माना गया है। ये दिन हनुमान जी की पूजा और उपासना का दिन होता है। इस दिन भगवान हनुमान के भक्त विधिवत पूजा अर्चना करते हैं और उपवास रखते हैं। साथ ही ज्योतिष शास्त्र में खराब मंगल ग्रह को अनुकूल बनाने के लिए भी मंगलवार के दिन के उपाय बताए जाते हैं। साथ इस दिन कुछ ऐसे कार्य हैं जिन्हें करने की मनाही है। ऐसा माना जाता है कि मंगलवार के दिन ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे जीवन में बाधाएं उत्पन्न हों। तो चलिए आज जानते हैं कि मंगलवार के दिन कौन-कौन से काम नहीं करने चाहिए... 
विज्ञापन

2 of 6
मंगलवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम - फोटो : iStock
शराब, मांसाहार से दूर रहें 
हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन बजरंगबली को समर्पित माना गया गया है, इसलिए इस दिन सात्विक रहना बहुत जरुरी है। ऐसी मान्यता है कि यदि आप मंगलवार के दिन शराब और मांसाहार करेंगे, तो हनुमान जी नाराज हो सकते हैं और आपके कामों में बाधाएं आ सकती हैं। ऐसे में मंगलवार के दिन शराब और मांसाहार से दूर रहना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 6
मंगलवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम - फोटो : iStock
काले रंग के वस्त्र न पहनें
मंगलवार के दिन गलती से भी काले रंग के वस्त्र भी नहीं पहनना चाहिए। इस दिन लाल और नारंगी रंग के वस्त्र पहनने से मंगल दोष का प्रभाव कम होता है। 

4 of 6
मंगलवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम - फोटो : iStock
श्रृंगार का सामान न खरीदें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगलवार के दिन किसी भी कन्या या स्त्री को सौंदर्य प्रसाधन सामग्री नहीं खरीदनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से उनके वैवाहिक संबंधों में दरार आ सकती है। 
विज्ञापन

5 of 6
मंगलवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम - फोटो : iStock
बाल और नाखून न काटें
मंगलवार के दिन बाल और नाखून काटने की मनाही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार के दिन बाल कटवाना, दाढ़ी बनाना, नाखून काटना अशुभ होता है। कहा जाता है कि मंगलवार के दिन ये सभी काम करने से व्यक्ति को अपने जीवन में धन और बुद्धि की हानि हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मंगलवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम - फोटो : iStock
उधार न लें, न दें
मंगलवार के दिन किसी से उधार न तो लेना चाहिए और न ही देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे आर्थिक परेशानी और हानि होने की संभावना बढ़ जाती है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें