आज मंगल प्रदोष व्रत है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत हर महीने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को किया जाता है। इस बार यह व्रत मंगलवार को पड़ रहा है, जिसके कारण इसे मंगल प्रदोष कहते है। मान्यता के अनुसार इस प्रदोष व्रत को करने से लंबे समय के कर्ज से मुक्ति मिल जाती है।
पढ़ें-सभी 12 राशियों पर ग्रह रहेंगे हावी, जानिए अक्टूबर कैसा रहेगा आपके लिए
विज्ञापन
2 of 5
इस व्रत को मुख्य रूप से भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। प्रदोष व्रत करने के लिए जल्दी सुबह उठकर सबसे पहले स्नान करते हैं। इसके बाद भगवान शिव को बेल पत्र, चावल, फूल, धूप, दीप, फल, पान, सुपारी आदि चढ़ाए जाते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
प्रदोष व्रत मंगल को पड़ने के कारण इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। इस दिन शाम के समय हनुमान चालीसा का पाठ करना ज्यादा लाभकारी हो सकता है। इस व्रत को करने से मंगल ग्रह के दोष को दूर किया जा सकता है।
पढ़ें- कहीं आप भी तो इन मूर्तियों को नहीं रखते अपने घर के मंदिर में, होता है अशुभ
4 of 5
मंगल प्रदोष के दिन मंदिर जाकर शिवलिंग को जल से अभिषेक करें साथ ही गन्ने का रस भी अर्पित करें। इससे सेहत सम्बंधी विकार दूर हो जाते हैं।