Mandir Jaane Ka Samay: मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक विकास की चाह में लोग मंदिरों का रुख करते हैं। यहां पहुंचकर भक्त अपने आराध्य देव की पूजा-अर्चना करते हैं, दर्शन करते हैं और प्रसाद, फूल, माला या हवन सामग्री अर्पित करते हैं। अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए लोग मन्नतें भी मांगते हैं। हर व्यक्ति का अपना इष्ट देव अलग हो सकता है, लेकिन श्रद्धालु लगभग हर मंदिर में जाते हैं, चाहे वह भगवान शिव का हो, श्रीहरि विष्णु का, मां दुर्गा का या हनुमान जी का। ऐसे में अक्सर यह सवाल उठता है कि मंदिर जाने का सही समय क्या होता है, सुबह, दोपहर या शाम?