फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti 2021: इन 6 चीजों के दान से होगा कल्याण, कभी नहीं होगी धन की कमी

Wed, 13 Jan 2021 12:10 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Makar Sankranti
पौष मास में जब सूर्य धनु राशि से मकर राशि में संक्रांति करता है तो उस दिन को मकर संक्रांति पर्व के रूप में मनाया जाता है। हर बार की तरह इस बार भी मकर संक्रांति 14 जनवरी 2021 दिन गुरूवार को मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य छह माह के लिए उत्तरायण होते हैं, जिसके कारण यह पर्व उत्तरायण भी कहलाता है। इस दिन से खरमास समाप्त हो जाता है, जिसकी वजह से मांगलिक कार्य भी आरंभ हो जाते हैं। इस दिन सूर्य उपासना, अर्घ्य, स्नान और दान का बहुत महत्व माना जाता है। इस दिन किए गए दान का कई गुना ज्यादा पुण्य फल की प्राप्ति होती है। तो चलिए जानते हैं कि मकर संक्रांति के दिन किन चीजों का दान करना रहता है शुभ....
विज्ञापन

2 of 6
तिल का दान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
तिल का दान
मकर संक्रांति के दिन तिल की बनी चीजों के सेवन और तिल दान करने का खास महत्व माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन ब्राह्माणों को तिल से बनी चीजों और तिल का दान करना बहुत पुण्यकारी रहता है। तिल दान करने से सूर्य देव के साथ शनिदेव की कृपा भी प्राप्त होती है। इसलिए इस दिन तिल का दान जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
कंबल
कंबल का दान 
मकर संक्रांति के दिन कंबल का दान करना भी अच्छा माना जाता है। इस दिन जरूरतमंद लोगों में क्षमता के अनुसार कंबल का दान जरूर करना चाहिए। मान्यता है कि यदि कंबल का दान किया जाएं तो राहु का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता है।

4 of 6
खिचड़ी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
खिचड़ी का दान- 
मकर संक्रांति पर खिचड़ी दान करना बहुत शुभ माना जाता है। जगह-जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया जाता है, इस दिन को कई जगह खिचड़ी भी कहा जाता है। मकर संक्रांति के दिन जरूरतमंदो को चावल और उड़द की दाल की बनी खिचड़ी दान करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : डेमो फोटो
घी का दान-
माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन घी का दान करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसलिए मकर संक्रांति के दिन क्षमतानुसार शुद्ध घी का दान करना चाहिए। सूर्य और गुरु को प्रसन्न करने के लिए घी बहुत शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वस्त्र दान करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
वस्त्र का दान- 
मकर संक्रांति के दिन वस्त्र दान का भी बहुत महत्व माना गया है। इसलिए इस दिन जरूरतमंद लोगों में नए वस्त्रों का दान जरूर करना चाहिए। इस दिन वस्त्र दान करने से कई गुना ज्यादा पुण्य फल प्राप्त होता है। आपके घर में सुख समृद्धि आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें